लाइव न्यूज़ :

बीजू जनता दलः निर्विरोध 9वीं बार बीजद अध्यक्ष बनेंगे नवीन पटनायक?, बीजू पटनायक की 28वीं पुण्यतिथि पर किया नामांकन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2025 15:50 IST

Biju Janata Dal: नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नवीन पटनायक ने कहा कि 2000 से 2024 तक बीजद सरकार ने ओडिशा में महत्वपूर्ण विकास किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिता के नाम पर ही पार्टी का नाम बीजू जनता दल (बीजद) रखा गया था।ओडिशा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर पहचान दिलाई है।पिता बीजू पटनायक की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नामांकन पत्र दाखिल किए।

भुवनेश्वरः ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को यहां संखा भवन में नामांकन पत्र दाखिल किया। वह पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। पटनायक 1997 में पार्टी की स्थापना के बाद से लगातार आठ बार बीजद के अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले वह फरवरी 2020 में अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। पटनायक ने अपने पिता बीजू पटनायक की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नामांकन पत्र दाखिल किए। उनके पिता के नाम पर ही पार्टी का नाम बीजू जनता दल (बीजद) रखा गया था।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पटनायक ने कहा कि 2000 से 2024 तक बीजद सरकार ने ओडिशा में महत्वपूर्ण विकास किया है और राज्य को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर पहचान दिलाई है। भाजपा का सीधे नाम लिए बिना पटनायक ने कहा, “अब कुछ लोग हमारे महान सपूतों के योगदान और बलिदान को कमतर आंकने का जानबूझकर प्रयास कर रहे हैं। इतिहास को बदलने का भी प्रयास किया जा रहा है। लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि इतिहास को किसी की इच्छा से नहीं बदला जा सकता।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा, “हम बीजू पटनायक का बहुत सम्मान करते हैं। हमने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पटनायक की टिप्पणी राजनीति से प्रेरित है और पांच बार के पूर्व मुख्यमंत्री से ऐसी उम्मीद नहीं थी।”

टॅग्स :नवीन पटनायकओड़िसाBiju Janata Dalबीजू जनता दल (बीजेडी)Biju Janata Dal (BJD)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?