लाइव न्यूज़ :

बीजापुर-मणिपुरः एक्शन में सुरक्षाबल?, मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को मार गिराया, 6 उग्रवादियों को किया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2025 11:56 IST

Bijapur-Manipur: इंद्रावती नदी क्षेत्र के अंतर्गत जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने घटनास्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान की संभावना है।हिस्सों से अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।

Bijapur-Manipur:छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के इंद्रावती क्षेत्र के तहत आने वाले जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि इंद्रावती नदी क्षेत्र के अंतर्गत जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह लगभग नौ बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई और सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। उन्होंने बताया, “क्षेत्र में सुबह से रुक रुक कर गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान की संभावना है। क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है।”

मणिपुर में छह उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां शुक्रवार को बिष्णुपुर, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों से की गईं। पुलिस ने कहा कि कांगलेई याओवल कन्ना लूप (केवाईकेएल/एसओआरइपीए) के एक कैडर को बिष्णुपुर में लीमाराम ममांग लीकाई से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार की गई महिला उग्रवादी लीचोम्बम पाकपी देवी (37) कथित तौर पर जबरन वसूली और प्रतिबंधित समूह में युवाओं की भर्ती में शामिल थी। प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी-नोयोन) के एक सक्रिय सदस्य को इंफाल पूर्वी जिले के चेकोन क्रॉसिंग से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि हुइद्रोम सुंदर सिंह (39) हथियार और गोला-बारूद के परिवहन और मंत्रिपुखरी क्षेत्र में स्थित दुकानों से जबरन वसूली में शामिल था। केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक उग्रवादी को इंफाल पूर्व में उरुप अवांग लेइकाई से गिरफ्तार किया गया, जबकि संगठन के एक अन्य सदस्य को इंफाल पश्चिम में लेई इंगखोल मानिंग लेइकाई से गिरफ्तार किया गया।

इंफाल पूर्व के लामलोंग बाजार से केवाईकेएल के एक सक्रिय सदस्य को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान मोइरंगथेम सुरंजॉय मेइती (31) के रूप में हुई है। प्रतिबंधित पीआरईपीएके (प्रो) के एक सदस्य को इंफाल पश्चिम के फयेंग सबल लेईकाई से पकड़ा गया, जिसकी पहचान अंगोम सुरजीत सिंह के रूप में हुई है।

एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति को तब पकड़ा जब वह कंगपोकपी जिले में एनएच-2 पर एक ट्रक चालक से जबरन वसूली कर रहा था। उसकी पहचान हेंसनपिक वैफेई (23) के रूप में हुई और वह चुराचांदपुर के एक राहत शिविर में रह रहा था।

टॅग्स :नक्सल हमलानक्सलछत्तीसगढ़मणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?