लाइव न्यूज़ :

बिहार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा बोले- लौट रहे प्रवासी मजदूरों को राज्य में नौकरी, 10 लाख रुपये का लोन

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2021 21:31 IST

कोरोना के समय दूसरे राज्य से बिहार आने वाले मजदूरों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए उनकी कुशलता को देखते हुए 10 लाख रुपये का लोन उन्हें दिया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के कारण बिहार के प्रवासी मजदूर एक बार फिर से पलायन करने को मजबूर हैं.  मंत्री ने कहा कि इसमें सरकार की ओर से पांच लाख का अनुदान दिया जाएगा.शेष बचे पांच लाख  84 किस्तों में उन्हें वापस करना होगा.

पटनाः कोरोना से मचे कोहराम के चलते अन्य प्रदेशों से वापस बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों के लिए सरकार ने एक बड़ा एलान किया है.

राज्य के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने आज कहा कि कोरोना महामारी के कारण पलायन को मजबूर प्रवासी मजदूरों को बिहार में ही नौकरी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि कोरोना के समय दूसरे राज्य से बिहार आने वाले मजदूरों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए उनकी कुशलता को देखते हुए 10 लाख रुपये का लोन उन्हें दिया जाएगा.

कोरोना के कारण बिहार के प्रवासी मजदूर एक बार फिर से पलायन करने को मजबूर हैं. मंत्री ने कहा कि इसमें सरकार की ओर से पांच लाख का अनुदान दिया जाएगा, शेष बचे पांच लाख  84 किस्तों में उन्हें वापस करना होगा ताकि वे सुचारू रूप से अपना रोजगार कर सकें. सरकार ने अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना आरंभ की है.

इसके अंतर्गत सरकार द्वारा उद्योग स्थापित करने पर 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि मजदूरों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जिससे उन्हें आने में काफी सहूलियत होगी. इसके लिए बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग ने प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम बनाया है.

प्रवासी श्रमिक टोल फ्री नंबर नंबर 18003456138 पर फोन करके कंट्रोल रूम से बात कर सकते हैं. जीवेश मिश्रा ने कहा कि बिहार के किसी भी जिले में रहने वाले प्रवासी मजदूर टोल फ्री नंबर पर फोन कर सेवा ले सकते हैं. उन्हें 24 घंटे के भीतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर मैपिंग की जा रही है.

तकरीबन 9.30 लाख श्रमिकों के डाटा बनाया गया है. जबकि उद्योग विभाग के सहायता से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उद्यमी योजना से बिहार में ही रोजगार दिया जाएगा. जो लोग मनरेगा में काम करना चाहते हैं, उनके लिए भी सरकार तत्पर है.  जो लोग बिहार में काम करना चाहते हैं, उनके लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है.

टॅग्स :नीतीश कुमारकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो