लाइव न्यूज़ :

बिहार के 40वें राज्यपाल बने फागू चौहान, ली पद और गोपनीयता की शपथ

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2019 14:15 IST

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, कानून मंत्री नरेंद्र नारायण यादव समेत कई एनडीए विधायक और मंत्री मौजूद थे.

Open in App
ठळक मुद्देशपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल के करीब 350 से अधिक लोग राज्यपाल के अतिथि थे. फागू चौहान को 20 जुलाई को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था.

बिहार के 40वें राज्यपाल के रूप में फागू चौहान ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली. पटना स्थित राजभवन में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एपी शाही उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. पटना स्थित राजभवन के राजेंद्र मंडप में इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया.

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, कानून मंत्री नरेंद्र नारायण यादव समेत कई एनडीए विधायक और मंत्री मौजूद थे. शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल के करीब 350 से अधिक लोग राज्यपाल के अतिथि थे. 

इससे पहले, फागू चौहान बिहार के राज्यपाल के पद की शपथ लेने के लिए रविवार की शाम को विशेष विमान से पटना पहुंचे थे. बता दें कि मऊ की घोसी सीट से विधायक फागू चौहान ने 26 जुलाई को उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. फागू चौहान को 20 जुलाई को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था. मालूम हो कि बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. 

फागू चौहान के बारे में 

मऊ की घोसी विधानसभा सीट से छह बार विधायक रहे फागू चौहान ने बिहार के नये राज्यपाल के पद की शपथ ली है. फागू चौहान का जन्म आजमगढ के शेखपुरा में एक जनवरी, 1948 को हुआ था. उनके पिता का नाम खरपत्तु चौहान था. उनकी पत्नी का नाम मुहारी देवी है. उनके तीन लड़के और चार लड़कियां हैं. 

पिछड़ी जाति से आनेवाले फागू चौहान वर्ष 1985 में पहली बार दलित किसान मजदूर पार्टी से घोसी विधानसभा से विधायक बने थे. इसके बाद वह जनता दल के टिकट पर 1991 में विधायक चुने गये. वर्ष 1996 और 2002 में वह भाजपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचे.

इसके बाद वह बहुजन समाज पार्टी में चले गये और बसपा के टिकट पर वर्ष 2007 में घोसी विधानसभा की सीट जीती. इसके बाद वह वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत दर्ज की. उत्तर प्रदेश में पिछड़ी जाति का भाजपा में बडा चेहरा होने के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश पिछडा वर्ग आयोग का अध्यक्ष भी बनाया गया.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया