लाइव न्यूज़ :

युवक की हत्या के बाद महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला : अबतक 21 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 26, 2018 21:05 IST

इस मामले में कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में बिहियाँ थाना प्रभारी एवम राजकीय रेल थाना प्रभारी सहित कुल आठ पुलिसकर्मियों को पूर्व में ही निलंबित कर दिया गया था ।

Open in App

आरा, 26 अगस्त:बिहार में भोजपुर जिले के बिहियाँ थाना क्षेत्र में गत 20 अगस्त को एक युवक की हत्या और इस हत्या के संदेह में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने तथा पुलिस पर हमला करने के मामले में अबतक 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने आज बताया कि गत 20 अगस्त को बिहियाँ स्टेशन के करीब रेलवे ट्रैक से बरामद विमलेश शाह (19) का शव बरामद किया गया था।

उन्होंने बताया कि विमलेश की हत्या के आरोप में रामलाल यादव, सन्नी कुमार, चांदनी एवम बबिता को गिरफ्तार किया गया है।

अवकाश ने बताया कि विमलेश गत बीस अगस्त को बिहियाँ स्टेशन के समीप स्थित रेड लाईट एरिया में रहने वाली बबिता के घर चांदनी से मिलने गया था जहाँ पैसा को लेकर विवाद होने पर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गई थी तथा उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया ।

उन्होंने बताया कि विमलेश की हत्या के संदेह में एक अन्य महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने तथा पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में अबतक कुल 17 लोगों को जेल भेजा गया है जबकि पांच अन्य की गिरफ्तारी के लिए इश्तेहार जारी किया गया है।

अवकाश ने बताया कि बिहियाँ बाजार में स्थिति को सामान्य करने के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक जगदीशपुर मनजीत के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में बिहियाँ थाना प्रभारी एवम राजकीय रेल थाना प्रभारी सहित कुल आठ पुलिसकर्मियों को पूर्व में ही निलंबित कर दिया गया था ।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप