लाइव न्यूज़ :

बिहार में अब शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति पर रखी जाएगी पैनी नजर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लांच किया एप

By एस पी सिन्हा | Updated: November 11, 2022 16:58 IST

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा तैयार इस एप के जरिए, सभी स्कूलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो पाएगी। यह जीयो फेसिंग सिस्टम सपोर्टिंग एप है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पहली से लेकर 12वीं तक के करीब 80 हजार सरकारी विद्यालयों की निगरानी अब इजी स्कूल ट्रैकिंग सिस्टम प्लस एप से की जायेगी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस एप का विमोचन किया।उन्होंने ’द बेसिक आफ एनीमल विहेवियर' पुस्तक का भी विमोचन किया।

पटना: बिहार में पहली से लेकर 12वीं तक के करीब 80 हजार सरकारी विद्यालयों की निगरानी अब इजी स्कूल ट्रैकिंग सिस्टम प्लस एप से की जायेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को इस एप का विमोचन किया। इसके साथ ही उन्होंने ’द बेसिक आफ एनीमल विहेवियर' पुस्तक का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने जिस एप का विमोचन किया है, उसके जरिए शिक्षा महकमे से जुड़े अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी के साथ ही स्थानीय प्रशासन से जुड़ा कोई भी अधिकारी अपने आस-पास के स्कूल की जानकारी ले पाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा तैयार इस एप के जरिए, सभी स्कूलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो पाएगी। यह जीयो फेसिंग सिस्टम सपोर्टिंग एप है। अनुश्रवण करनेवाले पदाधिकारियों को विद्यालय से 500 मीटर की परिधि में रहना आवश्यक होगा। 

अनुश्रवण के लिए वर्तमान लोकेशन से 5 किमी की परिधि में अवस्थित सभी विद्यालयों का नाम रूटमैप के साथ मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा देगा। विद्यालयों से संबंधित तमाम सूचनाएं यथा स्कूल का नाम, प्रखंड, जिला आदि तथा अक्षांश एवं देशांतर एप में पहले से अपलोड हैं। वहीं, इस एप के जरिए विद्यालय खुलने की स्थिति, शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, समय सारणी एवं वर्ग संचालन, शैक्षणिक सूचनाएं, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, विद्यालय में स्वच्छता एवं शौचालय के बारें में तत्काल जानकारी मिलेगी। एप के जरिए स्कूल से गायब रहनेवाले शिक्षकों की ट्रैकिंग भी होगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप