लाइव न्यूज़ :

Bihar: जदयू को संभालने के लिए क्या नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाएंगे? अटकलों का बाजार गर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: November 17, 2024 15:30 IST

अब तक निशांत कुमार खुद को राजनीति में लाने से इंकार करते रहे हैं। लेकिन अब इसकी चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि नीतीश कुमार किसी तरह अपने बेटे को राजनीति की जिम्मेवारी संभालने के लिए मना सकते हैं।

Open in App

पटना: जदयू का मतलब है नीतीश कुमार। ऐसे में नीतीश कुमार के बाद जदयू के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म होने लगा है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा होने लगी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद जदयू की बागडोर कौन संभालेगा? इस बीच यह भी अटकलें लगाई जाने लगी है कि जदयू का नेतृत्व संभालने के लिए अपने बेटे निशांत कुमार को आगे ला सकते हैं। हालांकि अब तक निशांत कुमार खुद को राजनीति में लाने से इंकार करते रहे हैं। लेकिन अब इसकी चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि नीतीश कुमार किसी तरह अपने बेटे को राजनीति की जिम्मेवारी संभालने के लिए मना सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार जदयू को बचाने के लिए अब नीतीश कुमार के सामने यही अंतिम विकल्प है। राजनीतिक गलियारों इस बात चर्चा शुरू हो गई है कि नीतीश कुमार इस विधानसभा चुनाव में अपने बेटे को लॉन्च कर सकते हैं। दरअसल, उम्र के इस पड़ाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए सरकार और पार्टी दोनों को एक साथ संभालना मुश्किल हो गया है। यही वजह है कि उन्होंने जदयू की कमान संजय झा को सौंप रखी है। 

दूसरी ओर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लालू यादव की नजर नीतीश कुमार की पार्टी तोड़ने पर रहती है। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने जदयू के कई नेताओं को अपने साथ मिला लिया था। अब विधानसभा चुनाव से पहले भी लालू यादव नीतीश कुमार को झटका देने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसके संकेत भी दिखाई देने लगे हैं। 

नीतीश कुमार के करीबी नेता और समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के तेवर बागियों वाले नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी ही सरकार पर अफसरशाही हावी होने के आरोप लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश को मुश्किल में डाल दिया है। ऐसे में मदन सहनी के बयान को हथियार बनाकर विपक्ष मुख्यमंत्री पर हमलावर है। 

इस बीच सियासी गलियारे में चर्चा चलने लगी है कि अगर नीतीश कुमार ने अपने बेटे निशांत कुमार को राजनीति में उतार दिया तो तेजस्वी यादव की राह कठिन हो सकती है। लालू यादव का जवाब नीतीश कुमार देते रहेंगे और तेजस्वी के युवा जोश की काट निशांत कुमार के पास होगी। 

तेजस्वी यादव 9वीं फेल हैं, जबकि निशांत कुमार अपने पिता की तरह इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल किए हुए हैं। इसका उन्हें लाभ भी मिलेगा। नीतीश कुमार हाल ही में अपने बेटे निशांत को लेकर हरियाणा गए थे। यहां निशांत ने अपनी सादगी से सभी को प्रभावित किया। जिसके बाद कुछ लोग उन्हें बिहार का भविष्य बताने लगे हैं। 

बता दें कि बिहार में दिवंगत रामविलास पासवान और लालू यादव की पार्टियों को अब उनके बेटे चला रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार ने अभी तक समाजवाद का झंडा बुलंद कर रखा है। ऐसे में अब सभी की निगाहें नीतीश कुमार के अगले कदम की ओर जा टिकी है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?