लाइव न्यूज़ :

नेपाल के तराई इलाकों और उत्तर बिहार में लगातार भारी बारिश से नदियों में बढ़ा जलस्तर, मंडराने लगा बाढ़ का खतरा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2022 19:13 IST

उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार मिलाकर कुल 19 जिलों में बुधवार को वज्रपात और बिजली चमकने के साथ मध्यम स्तर की वर्षा होने की सूचना है. सभी जिलों के अधिकारी नदियों की स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं.

Open in App

पटना: नेपाल के तराई इलाकों और उत्तर बिहार में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. उत्तर बिहार से होकर बहने वाली कोसी-गंडक, महनंदा, बागमती में बाढ का खतरा गहरा गया है. इन नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है. पूर्वी चंपारण जिले में सर्वाधिक वृद्धि गंडक नदी में दर्ज की गई है. इस वजह से संग्रामपुर अरेराज और केसरिया प्रखंड के निचले इलाको मे पानी भरने लगा है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनो तक मध्यम व तेज बारिश के अनुमान के बाद गंडक नदी के जलस्तर में कमी आने की संभावना नहीं है. कमोबेश यही स्थिति बूढी गंडक, बागमती और लालबकेया नदी मे देखने को मिल रही है. 

आपदा प्रभारी ने बताया कि बाढ़ संभावित सभी जिलों के अधिकारी नदियों की स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं. सभी को बाढ़ के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा गया है. वहीं, कटिहार जिले से होकर गुजरने वाली गंगा, महानंदा, कोसी एवं ब्रांडी नदियों से जलस्तर में उतार चढाव जारी है. बीते 24 घंटे में महानंदा नदी आजमनगर और धबौल में खतरे के निशान को पार कर गया है. 

महानंदा की जलस्तर में वृद्धि होने से तटवर्ती क्षेत्रों के कई गांवों में पानी भर गया है और आवागमन बाधित है. राज्य के कई जिलों में बुधवार सुबह से कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही है. वहीं 19 जिलों में वज्रपात गिरने की सूचना है. इस दौरान कई लोगों की मौत की बात कही जा रही है. मंगलवार को सात जिलों में वज्रपात से 16 लोगों की मौत हो गयी थी. 

बुधवार को भी उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार मिलाकर कुल 19 जिलों में वज्रपात और बिजली चमकने के साथ मध्यम स्तर की वर्षा होने की सूचना है. इन जिलों में सीवान, सारण, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल शामिल हैं.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील