लाइव न्यूज़ :

बिहारः मुकेश सहनी का 496 दिनों का कार्यकाल समाप्‍त, भाजपा से पंगा महंगा, तीन विधायक के बाद मंत्री की कुर्सी गई, अब आगे क्या...

By एस पी सिन्हा | Updated: March 28, 2022 17:07 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक प्रमुख मुकेश सहनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी को राजग में लाया गया था.बॉलीवुड के पूर्व सेट डिजाइनर मुकेश सहनी से भाजपा काफी नाराज थी.सहनी ने चुनाव की घोषणा के बाद विपक्षी खेमा छोड़ दिया था.

पटनाः बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी को भाजपा से पंगा लेना महंगा पड़ गया. मंत्रिमंडल से उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के लिखित निवेदन पर राज्यपाल फागू चौहान से रविवार को सिफारिश भेजी थी, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया.

जिसके बाद मुकेश सहनी अब मंत्री पद पर नहीं रहे हैं. इस तरह से मुकेश सहनी का 496 दिनों का कार्यकाल समाप्‍त हो गया है. उधर, मुकेश सहनी की बर्खास्तगी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद समेत अन्य लोग राजभवन पहुंचे.

कहा गया कि राज्यपाल फागू चौहान ने नाश्ते पर बुलाया था. हालांकि, राज्‍यपाल से हुई इस मुलाकात को सियासत की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है. बता दें कि हाल के दिनों में बिहार की सियासत में काफी उठा पटक देखने को मिल रहा है.

एनडीए गठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ अपने प्रत्याशियों को उतारा था और गठबंधन में रहते हुए भाजपा की मुखालफत की थी. जिसके बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई थी. यूपी चुनाव के नतीजे आने के बाद ही भाजपा विधायकों ने पशुपालन मंत्री के इस्तीफे की मांग करनी शुरू कर दी थी. 

इसबीच, भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने मुकेश सहनी पर हमला बोलते हुए कहा कि वीआईपी प्रमुख अपनी सुर बदलते रहते हैं, जब विधानसभा चुनाव में इन्हें गठबंधन में शामिल होने का मौका दे दिया गया था तो सहनी ने कहा था कि वो अपनी पार्टी का विलय भाजपा में कर देंगे.

लेकिन जब परिणाम सामने आया और हम सीटों के मामले में बहुत अधिक आगे नहीं निकल सके तो इनके सुर बदलने लगे. वहीं, मुकेश सहनी ने कहा कि मंत्री पद से मुझे हटाने का निर्णय मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. जो भी मुख्यमंत्री का निर्णय हुआ है, हमारे लिए वह मान्य है.

उन्होंने कहा कि मुझ पर हुई कार्रवाई से यह तो साफ हो गया है कि हमारा कद तेजी से बढ़ रहा था, जिसे रोकने के लिए इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा. उन्होंने कहा कि अभी उनके पास ताकत और सत्ता है. वह कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन एक समय आयेगा कि हमारे समाज के लोग इन्हें भी अपनी ताकत का एहसास दिलायेंगे.

खुद को ‘सन ऑफ मल्लाह’ कहने वाले सहनी को पिछले सप्ताह तब बड़ा झटका लगा जब वीआईपी के तीन विधायक पाला बदलते हुए भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ रहते हुए सहनी ने चुनाव की घोषणा के बाद विपक्षी खेमा छोड़ दिया था.

टॅग्स :मुकेश सहनीBJPबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल