लाइव न्यूज़ :

बिहार: औरंगाबाद जिले में दो ऑटो की टक्कर, दो लोगों की मौत, दस घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: October 16, 2019 19:08 IST

ऑटो में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण विस्फोट होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि यदि बम विस्फोट होता तो वाहन के परखच्चे उड़ जाते. साथ ही घटनास्थल पर काफी गड्ढा हो जाता. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है. वैसे दो लोगो की मरने की सूचना मिल रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देदो ऑटो की टक्कर के बाद बम विस्फोट होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गईघायल हुए चारो लोग चिड़ीमार समुदाय के बताए जा रहे हैं. 

बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र में दो ऑटो की टक्कर के बाद बम विस्फोट होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए. घायलों में सात की हालत गंभीर बताई जाती है. दो ऑटो की टक्कर के बाद जोरदार विस्फोट हुआ और ऑटो के परखचे उड़ गए. ये भिड़ंत दोनों ऑटो में आमने-सामने हुई. घटना की सूचना मिलने पर अंबा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है. घायल हुए चारो लोग चिड़ीमार समुदाय के बताए जा रहे हैं. 

बताया जाता है कि घटना में मृतकों के नाम जसरत गुलगुलिया (35 वर्ष) है, जो मध्य प्रदेश के बन्ना का निवासी है. जबकि घायल मिथुन बाई, पूजा, हजरत, रमना, फटफटिया, कन्या एवं दूसरे टेंपो पर सवार तेलहारा गांव निवासी भागीरथी देवी, चंदू कुमार, श्यामसुंदर मेहता एवं लखन मेहता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो पर सवार होकर कुछ लोग कहीं जा रहे थे, इसी दौरान ऑटो की सामने से आ रही दूसरे ऑटो से टक्कर हो गई. दोनों गाड़ियां के टक्कर होते ही जोरदार धमाका हुआ और लोग दूर जा गिरे.

इस टक्कर में बम बिस्फोट होने की भी बात सामने आ रही है. बताया जाता है कि अंबा थाना क्षेत्र के तेलहारा गांव के चंदु कुमार ऑटो से अपने बाबा लखन मेहता का इलाज कराने के लिए मदनपुर हॉस्पिटल जा रहा था. उक्त ऑटो पर उसका पिता श्यामसुंदर मेहता और उसकी दादी मकरतिया देवी भी सवार थी. आज दिन में करीब 11 बजे पूरब की ओर से आ रहे ऑटो को दूसरी दिशा यानी देव की ओर से आ रहे दूसरे ऑटो की जबर्दस्त टक्कर हो गई. 

दूसरे ऑटो पर एमपी के पन्ना थाने के पन्ना गांव निवासी गुलगुलिया जाति के परिजन अंबा की ओर से आ रहे थे. पतली सड़क पर साइड लेने के दौरान दोनों ऑटो की टक्कर में जोरदार धमाके के साथ विस्फोट हो गया. धमाके की आवाज आसपास के दो-तीन किमी दूर तक सुना गया. ऑटो की टक्कर में उस पर सवार बच्चा असरत बाल-बाल सुरक्षित बच गया. वहीं, ऑटो पर सवार महिला पूजा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. ईश्वर के दोनों पैर और पूरा शरीर क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद मौत हो गई. वहीं, रमना का शरीर भी जल गया है. छोटी बच्ची अग्नि मामूली रूप से जख्मी हुई है. मेष राज का शरीर भी जल गया है. वह भी क्षतिग्रस्त हो गया है. व्यस्क महिला फटफटिया के दोनो पैर कट गये हैं. वह जीवन-मौत के बीच झूल रही है. मिथुन राज का भी एक पैर उड़ गया है. दशरथ के भी दोनों पैर कट गये हैं. दोनों पैर कट जाने के कारण दशरथ की भी मौत की सूचना है. वहीं, दूसरे ऑटो का ड्राइवर फरार घटना के बाद फरार हो गया है. साथ ही काजल उर्फ काजम, तूफान, किलो सिंह और इरफान भी घटनास्थल से फरार बताये जा रहे हैं. 

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान के साथ कुटुंबा थानाध्यक्ष कमलेश पासवान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. कुटुंबा के चिकित्सा पदाधिकारी की पहल पर सभी घायलो को उपचार के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया है. जानकारी देते हुए एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने बताया दो ऑटो के बीच टक्कर हुई है. ऑटो में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण विस्फोट होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि यदि बम विस्फोट होता तो वाहन के परखच्चे उड़ जाते. साथ ही घटनास्थल पर काफी गड्ढा हो जाता. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है. वैसे दो लोगो की मरने की सूचना मिल रही हैं.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं