लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly election 2020: तीन चरण में मतदान, मतगणना 10 नवंबर को, जानिए 10 बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 25, 2020 13:44 IST

बिहार में पहले चरण के मतदान 28 अक्टूबर को होंगे। दूसरे चरण के मतदान 3 नवंबर को होंगे। तीसरे चरण के मतदान 7 नवंबर को होंगे और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवम्बर को समाप्त होगा। आयोग 15 राज्यों में एक लोकसभा सीट और 64 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा भी कर सकता है। बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उप चुनाव होना है।

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि बिहार में तीन चरणों में चुनाव होंगे। बिहार में पहले चरण के मतदान 28 अक्टूबर को होंगे। दूसरे चरण के मतदान 3 नवंबर को होंगे। तीसरे चरण के मतदान 7 नवंबर को होंगे और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवम्बर को समाप्त होगा। आयोग 15 राज्यों में एक लोकसभा सीट और 64 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा भी कर सकता है। बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उप चुनाव होना है।

वहीं 64 विधानसभा सीटों में मध्य प्रदेश की 27 सीटें शामिल हैं, जहां उप चुनाव होना है। इन 27 सीटों में से अधिकतर कांग्रेस के बागी सदस्यों के पार्टी तथा विधानसभा से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुईं थीं। 

जानिए बड़ी बातें

बिहार विधानसभा चुनाव कोविड-19 के मौजूदा हालात में दुनियाभर में होने वाले सबसे बड़े चुनावों में से एक होंगे।

कोविड-19 महामारी ने जीवन के सभी पहलुओं में नयी स्थितियां पैदा कर दी हैं, बिहार चुनाव नये सुरक्षा दिशा-निर्देशों के तहत होंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान एक घंटा अधिक यानी शाम छह बजे तक चलेगा, कोविड-19 रोगी आखिरी घंटे में मतदान कर सकते हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान जनसभाओं में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।

सात लाख हैंड सैनिटाइजर, 46 लाख मास्क, 6 लाख पीपीई किट, 6.7 लाख फेस शील्ड और 23 लाख जोड़ी दस्तानों की व्यवस्था कर ली गई है।

सुरक्षा बंदोबस्त और त्योहारों के मद्देनजर बिहार चुनाव के चरण कम किए गए हैं।

बिहार चुनाव तीन चरणों में होंगे, पहले चरण में 71 विधानसभा क्षेत्रों में मत पड़ेंगे, दूसरे चरण में 94 सीटों के लिए और तीसरे चरण में 78 सीटों पर मतदान होगा।

कोविड-19 के साए में होने जा रहे बिहार चुनाव के दौरान जहां भी जरूरत होगी और आग्रह किया जाएगा, वहां डाक मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

सोशल मीडिया का इस्तेमाल सांप्रदायिक तनाव और उपद्रव फैलने के लिए करने पर परिणाम भुगतने होंगे, नफरत फैलाने वाले भाषण देने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

बिहार चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, दूसरे चरण का मतदान तीन नवंबर को और तीसरे चरण का सात नवंबर को होगा: चुनाव आयोग।

तीनों चरण के लिए मतगणना 10 नवंबर को होगी: चुनाव आयोग।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनाचुनाव आयोगनीतीश कुमारजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो