लाइव न्यूज़ :

बिहार:बांका में ट्रेन से कटकर हुई तीन आदिवासी युवकों की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: July 17, 2023 15:05 IST

बिहार के बांका जिले में देवघर-बांका रेललाइन के कटोरिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर तीन आदिवासी युवकों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबांका जिले में देवघर-बांका रेललाइन पर ट्रेन से कटकर तीन आदिवासी युवकों की हुई मौतमृतक तीनों आदिवासी युवक कटोरिया थाना के पचपेड़वा गांव के रहने वाले थे तीनों की मौत सोमवार की सुबह अंडाल से बांका की ओर आ रही ट्रेन से कटने की वजह से हुई है

पटना:बिहार के बांका जिले में देवघर-बांका रेललाइन के कटोरिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर तीन आदिवासी युवकों की मौत हो गई। तीनों कटोरिया थाना के पचपेड़वा गांव निवासी बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर कटोरिया थाना अध्यक्ष महेश्वर राय ने बताया कि सभी मृत  युवक 30 से 25 वर्ष के बीच है।

आरपीएफ व स्थानीय पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान प्रखंड के पपरेवा निवासी माणिकलाल मुर्मू, अरविंद मुर्मू और नीमाटांड निवासी भादो मुर्मू के रुप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों की मौत सोमवार की सुबह अंडाल से बांका की ओर आ रही ट्रेन से कटने की वजह से हुई है।

मृत युवकों के पास से बरामद मोबाइल से शवों की पहचान हुई है। परिजनों ने बताया कि माणिकलाल मुर्मू के भाई स्टीफन मुर्मू सहित अन्य गांव के युवक रविवार की रात देवघर गए थे। उक्त तीनों युवक कांवड़ियों की सेवा कर पैदल ही रेल पटरी से होकर लौट रहे थे। तभी रेल पटरी पार करने में ट्रेन से कटकर तीनों की मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने बताया कि नजदीक आने के बाद ट्रेन की सीटी भी बजाई गई थी।

इसके बाद भी तीनों युवक ट्रेक पार करने से बाज नहीं आए। इसी वजह से तीनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। खबर मिलने के बाद बेलहर डीएसपी प्रेमचंद सिंह, थानाध्यक्ष महेश्वर राय सहित अन्य पुलिस बल ने घटना स्थल पर पहुंचकर रेल पुलिस को सूचित किया।

टॅग्स :RailwaysबिहारBiharRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर