लाइव न्यूज़ :

बिहारः पटना जिले में कुएं की सफाई करने के दौरान निकली जहरीली गैस से गई तीन की जान, मचा कोहराम

By एस पी सिन्हा | Updated: September 2, 2019 17:20 IST

बिहारः दुल्हिन बाजार प्रखण्ड के सिंघाड़ा गांव में पेय जल के समस्या से निपटने के लिए सुरेश साव अपने घर के आंगन में स्थित पुराने कुएं की सफाई करने उतरा. उसके साथ उसका भाई मोहन साव भी कुएं में उतरा लेकिन गैस अधिक होने के कारण दोनों अंदर ही बेहोश हो गये. 

Open in App
ठळक मुद्देपटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड के सिंघाडा गांव में पानी के लिए गहरे कुएं की सफाई करने के लिए अंदर उतरे एक परिवार के तीन सदस्यों की जहरीली गैस से मौत हो गई. एक ही साथ तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है.

बिहार के पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड के सिंघाडा गांव में पानी के लिए गहरे कुएं की सफाई करने के लिए अंदर उतरे एक परिवार के तीन सदस्यों की जहरीली गैस से मौत हो गई. एक ही साथ तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है. बताया जाता है कि एक ही परिवार के तीन लोग मिलकर कुआं की सफाई कर रहे थे. कुएं में जहरीली गैस की वजह से तीनों का दम घुट गया और सबकी मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुल्हिन बाजार प्रखण्ड के सिंघाड़ा गांव में पेय जल के समस्या से निपटने के लिए सुरेश साव अपने घर के आंगन में स्थित पुराने कुएं की सफाई करने उतरा. उसके साथ उसका भाई मोहन साव भी कुएं में उतरा लेकिन गैस अधिक होने के कारण दोनों अंदर ही बेहोश हो गये. 

दोनों की कुएं से कोई आवाज नहीं आने पर इसका पता लगाने के लिए सुरेश साव का पुत्र मोहन साव(18) भी कुएं में उतरा वह भी अंदर ही रह गया. तीनों की कुएं के भीतर से कोई आवज या हलचल नहीं मिलने के बाद परिजनों ने गांववालों से मदद मांगी.  इसी बीच, गांव के एक युवक विजय की नजर उन लोगों पर पड़ी तो हल्ला करके ग्रामवासियों को इकट्ठा किया और कुएं में हवा देते हुए लोग अंदर उतरे. 

जहरीली गैसे से बेहोश हुए तीनों लोगों को बाहर निकाला गया. आनन-फानन में ग्रामीणों ने तीनों लोगों को दुल्हिन बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के लिए पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने तीनों लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया. 

बताया जाता है कि पटना एम्स ले जाते समय रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई. मृतकों में राजमिस्त्री का काम करनेवाले 50 वर्षीय मोहन साव और उनके भाई सुरेश साव के दोनों बेटों 39 वर्षीय गजेंद्र और 30 वर्षीय शंकर साव शामिल हैं. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर