लाइव न्यूज़ :

बिहार: राजनीति में दो ध्रुव बन चुके चाचा और भतीजे के एक साथ आने की संभावना नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: November 25, 2022 16:24 IST

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोसपा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक हो जाने की संभावना नहीं है। लोजपा (रामविलास) प्रमुख व सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि यह उनके लिए यह बात पुरानी बात हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान ने ऐसी किसी संभावना से किया इनकारकहा - यह उनके लिए यह बात पुरानी बात हो चुकी हैविलय की संभावना को पशुपति कुमार पारस ने भी किया खारिज

पटना: चाचा और भतीजे अर्थात केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और सांसद चिराग पासवान निकट भविष्य में एक साथ नहीं आ पायेंगे। ऐसे में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोसपा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक हो जाने की संभावना नहीं है। लोजपा (रामविलास) प्रमुख व सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि यह उनके लिए यह बात पुरानी बात हो चुकी है। 

उन्होंने कहा कि उनके पास जो पार्टी और नेता हैं, उन्हीं की बेहतरीन और बिहार की जनता के लिए कैसे काम किया जाये। उनका फोकस केवल इसी बात पर है। उन्होंने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ मिलने की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। इधर, चिराग पासवान के बाद अब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भी ऐसी ही राय जाहिर की है। विलय को लेकर जताई जा रही संभावना को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। पारस ने कहा कि अब दोनों दलों का विलय संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई दल अगर टूटे तो भविष्य में जुड़ जाता है, लेकिन अगर दिल टूटता है तो उसके जोड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। 

हालांकि सियासी जानकार मानते हैं कि भाजपा चिराग पासवान के साथ-साथ पशुपति पारस का इस्तेमाल एनडीए गठबंधन के अंदर करना चाहती है, लेकिन फिलहाल चिराग और पारस के बीच इतनी दूरियां बढ़ चुकी हैं कि दोनों साथ मिलने को तैयार नहीं है। ऐसे में आने वाले वक्त में सियासत कौन सी करवट लेती है इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। 

बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्वर्गीय रामविलास पासवान ने की थी। एक दौर था जब रामविलास पासवान अपने भाइयों के साथ राजनीति में मिसाल रखते थे। लेकिन उनके निधन के बाद पार्टी भी टूटी और परिवार भी बिखर गया। रामविलास पासवान के भाई और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बना ली तो बेटे चिराग पासवान के पास लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) रह गई। 

चिराग पासवान एनडीए गठबंधन से बाहर हो गए। लेकिन अब एकबार फिर से एनडीए के साथ उनकी गठबंधन में हो गई है। ऐसे में यह सवाल भी उठने लगा था कि क्या एक बार फिर लोक जनशक्ति पार्टी अपने पुराने अस्तित्व में लौट सकती है। लेकिन अब दोनों नेताओं से इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

टॅग्स :चिराग पासवानPashupati Kumar Parasलोक जनशक्ति पार्टीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos