लाइव न्यूज़ :

जी कृष्णैया हत्याकांड के दोषी आनंद मोहन की रिहाई पर सवाल, सीएम नीतीश कुमार को देनी पड़ी सफाई, किताब और फोटो लेकर घूम रहे मुख्यमंत्री

By एस पी सिन्हा | Updated: April 29, 2023 17:42 IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में लोकसेवक (आईएएस के हत्यारे को नहीं छोड़ने का प्रावधान) के मामले को खत्म कर दिया गया तो क्या दिक्कत है? आप जरा बताइये कि कोई भिन्नता होना चाहिये?

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सफाई देनी पड़ी है।सरकारी अधिकारी की हत्या और सामान्य आदमी की हत्या दोनों में फर्क रहना चाहिये? आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता साफ हो गया।

पटनाः बिहार में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया हत्याकांड के दोषी आनंद मोहन की रिहाई पर देश भर में उठ रहे सवालों का जवाब देने में बिहार सरकार परेशान है। पहले मुख्य सचिव आमीर सुबहानी के द्वारा सफाई दी गई, उसके बाद खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सफाई देनी पड़ी है।

सबसे मजेदार बात तो यह है कि जवाब देने के लिए नीतीश कुमार अपने साथ किताब और फोटो दोनों लेकर घूम रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में लोकसेवक (आईएएस के हत्यारे को नहीं छोड़ने का प्रावधान) के मामले को खत्म कर दिया गया तो क्या दिक्कत है? आप जरा बताइये कि कोई भिन्नता होना चाहिये?

क्या सरकारी अधिकारी की हत्या और सामान्य आदमी की हत्या दोनों में फर्क रहना चाहिये? आज तक कहीं होता है? 27 का हुआ है तो एक ही पर चर्चा हो रही है। किस बात पर चर्चा हो रही है? इसका तो कोई मतलब नहीं है। ऐसे में नीतीश कुमार के इस बयान पर सवाल उठाए जाने लगे हैं।

जानकारों का मानना है कि आज जो नीतीश कुमार आम और खास की बात कर रहे हैं, यह सवाल आया कहां से? दरअसल, नया जेल मैनुअल 2012 से लागू है। लेकिन 26 मई 2016 को जेल मैनुअल के नियम 48 (1)(क) में अपवाद जुड़ा जिसमें ‘सरकारी काम पर तैनात लोक सेवक की हत्या जैसे जघन्य मामलों में हत्या हेतु आजीवन कारावास में हो, रिहा नहीं होंगे। यही जोड़ा गया।

यही अपवाद आनंद मोहन की रिहाई में बाधक था। ऐसे में सरकार ने 10 अप्रैल 2023 को उक्त नियम में संशोधन कर ‘काम पर तैनात लोक सेवक की हत्या’ अंश को हटा दिया। इसी से आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। हालांकि कानूनविदों की राय में जेल मैनुअल में संशोधन करने का अधिकार सरकार को है।

यह कानूनी तौर पर गलत नहीं है क्योंकि इसका लाभ एक को नहीं, सबको मिलेगा। लेकिन सवाल यह उठाया जाने लगा है कि आज नीतीश कुमार जिस आम और खास की चर्चा कर रहे हैं, वह भी किया कराया नीतीश कुमार का हीं था। लेकिन आज उसपर सफाई देते चल रहे हैं। ऐसे में इसे संयोग ही कहेंगे कि नियमावली में दोनों संशोधन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व  वाली महागठबंधन सरकार के शासन काल में ही हुए।

टॅग्स :आनंद मोहन सिंहनीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष