लाइव न्यूज़ :

बिहार: ट्रेन के लोको पायलटों ने साहस और बहादुरी का परिचय देकर बचाई यात्रियों की जान

By एस पी सिन्हा | Updated: June 22, 2024 17:38 IST

समस्तीपुर में एक ट्रेन में प्रेशर लीकेज की समस्या तब आ पड़ी जब ट्रेन एक पुल पर पहुंची। ट्रेन पुल पर ही खड़ी हो गई। इस दौरान कहीं कोई रास्ता जब सामने नहीं दिखा तो ट्रेन में तैनात दोनों पायलट बाहर आए और अपनी जांबाजी दिखाते हुए जान पर खेलकर प्रेशर लीकेज को सही किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 05497 नरकटियागंज गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन जब बाल्मीकिनगर और पनियावा के बीच पुल संख्या- 382 पर पहुंची तो अचानक इंजन के अनलोडर वॉल्व से एयर प्रेशर का लीकेज होने लगाइस वजह से एमआर प्रेशर कम हो गया और ट्रैक्शन मिलना बंद हो गयाट्रेन बीच पुल पर खड़ी हो गई। बीच पुल पर ट्रेन के रुक जाने के बाद उसे ठीक करने का कोई रास्ता समझ नहीं आ रहा था

पटना:बिहार के समस्तीपुर में लोको पायलट के साहस और बहादुरी की आज सब जगह चर्चा हो रही है। समस्तीपुर में एक ट्रेन में प्रेशर लीकेज की समस्या तब आ पड़ी जब ट्रेन एक पुल पर पहुंची। ट्रेन पुल पर ही खड़ी हो गई। इस दौरान कहीं कोई रास्ता जब सामने नहीं दिखा तो ट्रेन में तैनात दोनों पायलट बाहर आए और अपनी जांबाजी दिखाते हुए जान पर खेलकर प्रेशर लीकेज को सही किया। इस दौरान पुल पर लटककर उन्होंने उस जगह तक की दूरी तय की। ऐसे में लोको पायलट की बहादुरी से कईयों की जान बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 05497 नरकटियागंज गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन जब बाल्मीकिनगर और पनियावा के बीच पुल संख्या- 382 पर पहुंची तो अचानक इंजन के अनलोडर वॉल्व से एयर प्रेशर का लीकेज होने लगा। इस वजह से एमआर प्रेशर कम हो गया और ट्रैक्शन मिलना बंद हो गया। ट्रेन बीच पुल पर खड़ी हो गई। बीच पुल पर ट्रेन के रुक जाने के बाद उसे ठीक करने का कोई रास्ता समझ नहीं आ रहा था। 

लोको पायलट अजय कुमार यादव और सहायक लोको पायलट रंजीत कुमार पुल पर लटकते और रेंगते हुए इंजन से हो रहे लीकेज वाले स्थान तक पहुंच गए। इसके बाद लीकेज को बंद करने में कामयाब हो गए, तब कहीं ट्रेन अपने गंतव्य स्टेशन की ओर आगे बढ़ी। लोको पायलट की यह सराहनीय कार्य की हर तरफ हो रही है चर्चा और इनका वीडियो भी खूब हो रहा वायरल। यह वीडियो सामने आने के बाद डीआरएम ने दोनों चालकों को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

टॅग्स :बिहाररेल बजट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?