लाइव न्यूज़ :

बिहार: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को खोजने के लिए टीईटी शिक्षक संघ ने किया इनाम का ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2023 17:02 IST

बिहार में टीईटी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित विक्रम ने राज्य के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर को खोजने पर इनाम की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में टीईटी शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर को खोजने के लिए इनाम का ऐलान कियाशिक्षा मंत्री चंद्रशेखर अपर मुख्य सचिव केके पाठक से तनातनी के कारण नहीं जा रहे हैं दफ्तरटीईटी शिक्षक संघ मंत्री चंद्रशेखर को तलाशने वाले को देगा 1001 रुपए का नगद पुरस्कार

पटना: बिहार में टीईटी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित विक्रम ने राज्य के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर को खोजने पर इनाम की घोषणा की है। दरअसल इन दिनों शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक से जारी तनातनी के कारण शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर कार्यालय नहीं जा रहे हैं।

उन्होंने करीब 23 दिन से शिक्षा विभाग की किसी बैठक में हिस्सा नहीं लिया है। जानकारी के अनुसार उनके दफ्तर में ताला लटक रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने शिक्षा विभाग के निरीक्षण, प्रतिवेदन, एक्शन जैसे कार्यों से भी दूरी बना ली है।

ऐसे में बिहार के टीईटी शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर को सही सलामत ढूंढ कर लाने वाले को टीईटी शिक्षक संघ की ओर से 1001 रुपए की नगद राशि पुरस्कार देने का ऐलान किया है। अमित विक्रम ने ट्वीट कर कहा कि किसी को बिहार के वर्तमान शिक्षा मंत्री की खोज खबर हो तो कृपया मेरे नंबर पर सूचित करें।

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों के संबंध में उनसे मुलाकात करनी है लेकिन शिक्षामंत्री पिछले 1 महीने से विभाग नहीं आए हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार 2025 तक मुख्यमंत्री बने रहने के लिए मंत्री और अधिकारियों के बीच झगड़ा कराते रहते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शिक्षा विभाग में कामकाज ठप है, लेकिन नीतीश कुमार को कोई मतलब नहीं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बस अपनी कुर्सी सुरक्षित रखने के लिए यह सब करा रहे हैं। बता दें कि राजद अपने मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के साथ खड़ी है, तो वहीं दूसरी तरफ लालू यादव के करीबी राजद एमएलसी सुनील सिंह ने केके पाठक का समर्थन किया है। सुनील सिंह ने केके पाठक की तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों को टाइट करने के लिए केके पाठक जैसे कुछ अधिकारी रखते हैं।

टॅग्स :एजुकेशनबिहारआरजेडीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?