लाइव न्यूज़ :

Bihar: तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर कसा तंज, कहा- 'सत्तू घोलकर अगर पीना नहीं आता तो लालू जी से सीख लीजिए'

By एस पी सिन्हा | Updated: March 2, 2025 17:48 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आप 365 दिन मखाना खाइए, सत्तू घोलकर पीजिए और अगर पीना नहीं आता तो लालू जी से सीख लीजिए।

Open in App

पटना: बिहार के आगामी बजट को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कई नई योजनाओं की घोषणा और मौजूदा योजनाओं में बढ़ोतरी की मांग की है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धा पेंशन और महिलाओं के लिए नई योजनाओं पर ज़ोर दिया। तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आप 365 दिन मखाना खाइए, सत्तू घोलकर पीजिए और अगर पीना नहीं आता तो लालू जी से सीख लीजिए। 

राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने सामाजिक सुरक्षा और वृद्धा पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1500 करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पेंशन में इस बढ़ोतरी से राज्य के बुजुर्गों को राहत मिलेगी। उन्होंने महिलाओं के लिए हर महीने ₹2500 की योजना लागू करने की भी मांग की, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सले। 

तेजस्वी ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत को ₹500 तक करने की मांग की, जिससे महंगाई से जूझ रही आम जनता को राहत मिलेगी। वहीं, भूमिहीन लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए ₹1 लाख की योजना की घोषणा की भी मांग की। उन्होंने मांग की कि उन 94 लाख लोगों को, जो जातिगत गणना के अंतर्गत आए थे, उन्हें ₹2 लाख की सहायता प्रदान की जाए। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आगामी बजट में कई मांगें की, जिसमें प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना की घोषणा की जाए। किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की योजना को लागू की जाए। 

तेजस्वी यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा "आरक्षण खोर और आरक्षण चोर" पार्टी है। उन्होंने भाजपा पर आरक्षण के मुद्दे पर सवाल उठाया और पार्टी के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने घोषणा की कि वह जल्द ही एक बार फिर बिहार की यात्रा पर निकलेंगे और राज्य में घूम-घूम कर जनता से जुड़ेंगे। 

तेजस्वी ने कहा कि वह बिहार के विभिन्न हिस्सों में जाकर जनता से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को समझेंगे। इसके अलावा तेजस्वी ने नीतीश कुमार को भी नहीं बख्शा। मुख्यमंत्री पर बोलते हुए तेजस्वी ने कहा है कि जदयू पर तो पूरी तरह से भाजपा ने कब्ज़ा कर लिया है, आगे नीतीश कुमार को फिर से नेतृत्व मिलेगा या नहीं ये तो एनडीए तय करेगी। लेकिन सबको पता है कि भाजपा अपने सहयोगियों का क्या हश्र करती है। 

उन्होंने कहा कि नीतीश और उनकी जदयू पार्टी इसी को लेकर भयभीत है क्योंकि उन्हें भी अपने भविष्य को लेकर डर सता रहा है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया