लाइव न्यूज़ :

बिहार: महागठबंधन सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

By रुस्तम राणा | Updated: August 12, 2022 14:06 IST

दरअसल, कांग्रेस ने महागठबंधन सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये जगजाहिर है कि महागठबंधन की सरकार की नींव तब रखी गई थी जब नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी को फोन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने महागठबंधन सरकार के गठन में निभाई है महत्वपूर्ण भूमिकाकांग्रेस के 19 विधायक हैं और कैबिनेट में बनाए जा सकते हैं उनके 4 मंत्रीगठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राजद के बनेंगे सबसे अधिक मंत्री

पटना: बिहार राज्य में नव गठित महागठबंधन की सरकार का बहुमत परीक्षण 24 अगस्त को होगा। फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। बहुमत परीक्षण और आगामी योजना को लेकर महागठबंधन में शामिल दोनों पार्टियों की प्रमुख बैठक शुक्रवार को होगी। बुधवार को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

दरअसल, कांग्रेस ने महागठबंधन सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये जगजाहिर है कि महागठबंधन की सरकार की नींव तब रखी गई थी जब नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी को फोन किया था। उस समय सोनिया गांधी कोविड से जूझ रही थीं। खबरों के मुताबिक नीतीश कुमार ने सोनिया से कहा था कि बीजेपी उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

नीतीश कुमार ने तेजस्वी से संपर्क किया, जिन्होंने तब राहुल गांधी से संपर्क किया। रिपोर्टों में कहा गया है कि राहुल गांधी तब पार्टी की राज्य इकाई के संपर्क में रहने के लिए सहमत हुए और इस तरह एनडीए गठबंधन को गिराने और नीतीश कुमार को शीर्ष पर रखने की पूरी पटकथा लिखी गई।

सीएम नीतीश कुमार और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष की टेलीफोन पर बातचीत जून के पहले सप्ताह में हुई थी। जद (यू) के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से बात करने के बाद एनडीए गठबंधन से बाहर निकलने का मन बना लिया था। यह उस समय हुआ जब नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव से भी संपर्क में थे।

एनडीए गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा देने के बाद, नीतीश कुमार ने कथित तौर पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों से बात की और उनके समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। 243 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 19 विधायक हैं और उसे कैबिनेट में 4 बर्थ मिलने की संभावना है। गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राजद को सबसे ज्यादा सीटें मिलने की संभावना है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवसोनिया गाँधीनीतीश कुमारबिहारआरजेडीकांग्रेसजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील