लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्वी यादव का मोदी-नीतीश सरकार निशाना, बोले- ये संघमय सरकार, दाल में कुछ काला है

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2021 17:10 IST

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केन्द्र सरकार और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा और एनडीए की सरकार संघमय सरकार है. ये सरकार गोवलकर के रास्ते पर सरकार चल रही है और ये लोग किस विचारधारा के हैं, ये किसी से छुपी नहीं है.

Open in App

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केन्द्र सरकार और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा और एनडीए की सरकार संघमय सरकार है. ये सरकार गोवलकर के रास्ते पर सरकार चल रही है और ये लोग किस विचारधारा के हैं, ये किसी से छुपी नहीं है. उस विचारधारा के खिलाफ हम लडाई लड रहे हैं. इस दरौन उन्होंने शिक्षा, बाढ और जातीय जनगणना सहित कई मुद्दों को लकेर सरकार पर निशाना साधा.

पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने जातीय जगणना को लेकर सरकर पर हमाल बोला. उन्होंने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अगर जातिगत जनगणना को लेकर सडक पर नहीं आते तो मुहिम में सफल नहीं होती. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि वंचित समाज मुख्य धारा में आये. केंद्रीय मंत्री ने संसद में कहा कि जातिगत जनगणना नहीं होगी. इसलिए हमलोग एक जुट हुए और पीएम मोदी से मिले. अभी हमलोगो पीएम मोदी के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे जातपात की राजनीति बताते हैं. लेकिन ये समझना होगा कि जब धर्म की गिनती हो रही है, तो जाति की गिनती क्यों नहीं होनी चाहिए. विकास की योजना बनाने में जातीय जनगणना से फायदा होगा. हमलोगों की ये लडाई जारी रहेगी. तेजस्वी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार नहीं करती है, तो बिहार सरकार अपने खर्चे पर कराए. उन्होंने कहा कि इसको लेकर पूरे देश में आंदोलन होगा. सोनिया गांधी जी ने इसके समर्थन में एक कमिटी बनाई है. हम देश के सभी नेताओं से दल बात करेंगे और सभी से संपर्क करेंगे. इसको लेकर एक सर्वसमति से माहौल बनाएंगे.

उन्होंने जेपी विश्वविद्यालय के सिलेबस में हुए बदलाव को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि महापुरुषों का जिक्र पाठ्यक्रम से हटाया गया. जेपी का विषय हटाया गया. ये संघी सरकार है. बिहार में शिक्षा की स्थिति को लेकर अपना भडास निकालते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा की क्या स्थिति है? शिक्षकों की क्या स्थिति है? नीतीश कुमार ने शिक्षा व्यवस्था बर्बाद कर दिया. एक परीक्षा ढंग से नहीं हो रही. 

शिक्षक परेशान हैं लेकिन सरकार मनमानी कर रही. सरकार का इंटरेस्ट एजुकेशन क्वालिटी सुधारने में क्यों नहीं है? पद क्यों खाली हैं? शिक्षा का स्तर बिहार में सबसे ज्यादा खराब है. यहां अफसरशाही हावी है. यहां परीक्षा में साउथ की हिरोइन पास कर जाती है. वहीं, किसानों के मसले पर कहा कि आज किसान तबाह परेशान हैं सडको पर अधिकार के लिए लड रहे हैं.

उन्होंने कहा, तानाशाही सरकार किसानों की बात दुख तकलीफ नहीं सुन रही. आज किसान महापंचायत कर रहे हैं. सरकार किसानों की बात नहीं सुन रहे. दाल में कुछ काला है. राजद नेता ने कहा कि बाढ को रोकने की जिम्मेदारी किसकी है? बिहार का बाढ आर्टिफिशियल हो या आपदा हो. रोकने की जिम्मेवारी सरकार की है. नुकसान तो बिहार का ही हो रहा है.

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवमोदी सरकारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?