लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव को राहत, राजद कार्यालय में लड्डू खिलाकर खुशियां मनाईं, कहा- सत्यमेव जयते!, लालू यादव की बेटी रोहिणी ने मोदी पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2022 15:24 IST

बिहारः रोहिणी आचार्य ने भाजपा सांसद और बिहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर मंगलवार की सुबह ताबड़तोड़ ट्वीट कर भाजपा पर हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने ट्विटर पर ट्वीट कर सुशील मोदी पर हमला बोला है।लालू प्रसाद यादव की लोकप्रियता और तेजस्‍वी यादव के कीर्तिमान से दुखी हैं।रोहिणी ने सुशील मोदी के बारे में कहा कि वे तेजस्‍वी यादव को जेल भेजने का सपना देख रहे थे।

पटनाः दिल्ली में सीबीआईकोर्ट से उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को राहत मिलने से राजद में खुशी छा गई। तेजस्वी को राहत मिलने की खबर मिलते ही राजद कार्यालय में पूर्व विधायक शक्ति यादव सहित राजद के अधिकांश वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशियां मनाईं।

राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमारे नेता को साजिश के तहत फंसाया जा रहा था, लेकिन सत्य की ही जीत होती है। सत्यमेव जयते। उधर, तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने ट्विटर पर ट्वीट कर सुशील मोदी पर हमला बोला है। रोहिणी आचार्य ने भाजपा सांसद और बिहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर मंगलवार की सुबह ताबड़तोड़ ट्वीट कर भाजपा पर हमला किया।

रोहिणी ने कहा कि देश के गद्दार लालू प्रसाद यादव की लोकप्रियता और तेजस्‍वी यादव के कीर्तिमान से दुखी हैं। उन्होंने लिखा कि सुशील मोदी को आज नींद नहीं आएगी। रोहिणी ने सुशील मोदी के बारे में कहा कि वे तेजस्‍वी यादव को जेल भेजने का सपना देख रहे थे। उन्होंने आगे लिखा कि जिस किसी ने भी आम जनता के दिलों पर हुकूमत किया है, दलालों और गद्दारों की टोली उसे परेशान करने में जुटी रही है।

इस बात का गवाह इतिहास है कि उसके दामन में दाग लगाने का षड्यंत्र किया गया है। लेकिन, जनता जनार्दन की दुआओं में ऐसी शक्ति है कि भाजपा के लाख षड्यंत्र के बावजूद भी जीत हमारी होती है। बता दें कि रोहिणी आचार्य अपने पति के साथ सिंगापुर में रहती हैं। वह लालू यादव की दूसरे नंबर की संतान हैं।

उनकी बड़ी बहन मीसा भारती और मां राबड़ी देवी के साथ ही पिता लालू यादव भी फिलहाल सिंगापुर में ही हैं। लालू यादव की किडनी का इलाज कराने के लिए पूरा परिवार वहां पहुंचा है। इसबीच, तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमलोग काम करनेवाले लोग हैं, भगवान भी देख रहा है कि कौन सही है गलत है।

भगवान की बहुत बड़ी कृपा है, साथ ही बिहार की जनता का आशीर्वाद है, राहत मिला है, बहुत अच्छी बात है। इस दौरान तेज प्रताप ने कहा विरोधी तो शुरू से लगी हुई है। तेजस्वी को राहत मिली है, विरोधियों से हम सचेत है। विरोधी हमारी खामी निकालने में लगे हैं। लेकिन हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जो जिम्मेदारी लिए हैं। उसे पूर्ण तरीके से अपने कर्तव्यों को पालन करेंगे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवसीबीआईलालू प्रसाद यादवकोर्टराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है