लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर 'मृत महिला' और उसके 'बच्चे' के वीडियो वायरल होने के बाद मदद के लिए आगे आए तेजस्वी यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2020 16:20 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि आज सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो देखा जिसमें मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक मृत महिला लेटी हुई है. उनके शव को जिस चादर से ढका हुआ था, उससे उनका एक बच्चा खेल रहा था. उसे नहीं मालूम था कि यह कफन है या चादर. इस मार्मिक वीडियो को देखने के बाद कलेजा बैठ गया.' 

Open in App
ठळक मुद्देबच्चे मासूम’ बच्चे के वीडियो वायरल होने के बाद सूबे के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है.तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि वह मृतक महिला के दोनों बच्चों के लिए  5 लाख की तत्काल आर्थिक मदद कर रहे हैं.

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर ‘मृत महिला’ एवं उसके ‘बच्चे मासूम’ बच्चे के वीडियो वायरल होने के बाद सूबे के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है. उन्होंने घोषणा की है कि वह मृतक महिला के दोनों बच्चों के लिए  5 लाख की तत्काल आर्थिक मदद कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पढ़ाई लिखाई का जिम्मा और देखभाल करने वाले नजदीकी परिवारिक सदस्य को नौकरी भी देंगे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि आज सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो देखा जिसमें मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक मृत महिला लेटी हुई है. उनके शव को जिस चादर से ढका हुआ था, उससे उनका एक बच्चा खेल रहा था. उसे नहीं मालूम था कि यह कफन है या चादर. इस मार्मिक वीडियो को देखने के बाद कलेजा बैठ गया.' 

उन्होंने कहा कि वह महिला कटिहार की रहने वाली थी, जो गुजरात से चली थी. लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई और उसके शव को मुजफ्फरपुर में उतार दिया गया. शुरुआती तौर पर यह बताया कि ट्रेन की देरी, भूख, प्यास और गर्मी से उसकी मौत हुई थी. हालांकि सच्चाई सामने आना बाकी है. हमने तो मानवता के नाते सहायता करनी है. 

उन्होंने यह भी बताया कि मृतक महिला और बिना खातून के पति 2 साल पहले उन्हें छोड कर जा चुके हैं. तत्काल दोनों बच्चों के लिए हम पांच लाख की आर्थिक मदद कर रहे हैं, ताकि वयस्क होने पर उनके नाम एफडी रहे. उनकी पढ़ाई का जिम्मा और साथ ही देखभाल करने वाले नजदीकी पारिवारिक सदस्य को गृह जिला कटिहार में ही नौकरी देंगे.'

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव