लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेज प्रताप यादव ने वीडियो शेयर कर नीतीश सरकार पर कसा तंज, कहा-पटना इतना सुंदर बन गया कि, घर-घर घुस गया पानी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 6, 2019 20:53 IST

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए वीडियो शेयर किया है. इसमें कुछ लोग पटना में जलजमाव पर तंज कसते हुए जोगीरा (होली के अवसर पर गाया जाने वाला गीत) गा रहे हैं.

Open in App

तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर पटना में जलजमाव की स्थिति को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. बीते दिनों तीन दिन तक हुए भारी बारिश के बाद राजधानी पटना के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति में फंसे लोगों की परेशानियों को लेकर पटना के जलमग्न इलाकों में घिरे पीड़ितों को दस दिनों बाद याद करते हुए तेज प्रताप ने एक वीडियो ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है, पटना इतना सुंदर बन गया कि, घर-घर घुस गया पानी. बोलो जोगीरा सारा.. रा..रा.

उन्‍होंने ट्वीट कर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए वीडियो शेयर किया है. इसमें कुछ लोग पटना में जलजमाव पर तंज कसते हुए जोगीरा (होली के अवसर पर गाया जाने वाला गीत) गा रहे हैं. अपने ट्वीट में तेज प्रताप ने लिखा है...''अपना पटना सुंदर होगा, सुशासन बाबू की वाणी, पटना इतना सुंदर बन गया कि, घर-घर घुस गया पानी.... बोलो जोगीरा सारा.. रा..रा..'' नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए एक वीडियो भी जारी किया है, जिस वीडियो में लोग गा रहे हैं, ''अपना पटना सुंदर होगा, नेताजी की वाणी, पटना इतना सुंदर है कि घर-घर घुसा पानी.'' बोलो जोगीरा सारा.. रा.. रा..यह वीडियो पटना के कुछ कलाकारों ने बनाया है. वीडियो में रंगकर्मी अर्चना सोनी व बुल्‍लु कुमार आदि दिख रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

यहां बता दें कि इससे पहले तेज प्रताप यादव के छोटे भाई तेजस्वी यादव ने शनिवार को पटना पहुंचने पर सरकार पर सवाल खड़ा किया था. उल्लेखनीय है कि बाढ़ में डूबे पटना की मदद के लिए जहां सत्ता पक्ष से जुड़े कई नेता और पप्पू यादव लगातार लगे हुए हैं, वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव समेत पूरा राजद कुनबा पटना से गायब दिखा था.

टॅग्स :तेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLand-for-jobs-scam case: अदालत ने ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में तेज प्रताप यादव के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए

भारतLand for Job Case: दिल्ली पहुंचे लालू-राबड़ी, लैंड फॉर जॉब केस में होगी पेशी

भारतआपको लड्डू-मिठाई ही खाना है तो तेज प्रताप यादव जी के घर जाकर खा सकते हैं?, मंत्री लखेंद्र पासवान ने लालू यादव के बड़े बेटे को दी बधाई

भारतBihar: अनुष्का यादव बनी मां, आकाश यादव ने बेटी का नाम किया रिवील

भारतबिहार: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला, पर भाई तेज प्रताप के सवाल पर जोड़ लिए हाथ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया