लाइव न्यूज़ :

Bihar: तेज प्रताप यादव ने की तमाम प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थलों पर मांस और मदिरा की बिक्री पूरी तरह बंद करने की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: January 12, 2026 15:56 IST

सोमवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कृष्ण भक्त तेज प्रताप यादव ने धार्मिक स्थलों की पवित्रता को लेकर ‘समान नियम’ की वकालत की है। उन्होंने अयोध्या में मांस बिक्री पर लगे प्रतिबंध का स्वागत करते हुए इसे सही कदम बताया। 

Open in App

पटना: जनशक्ति जनता दल (जजद) प्रमुख एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक बड़ा बयान देकर नई बहस छेड़ दी है। सोमवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कृष्ण भक्त तेज प्रताप यादव ने धार्मिक स्थलों की पवित्रता को लेकर ‘समान नियम’ की वकालत की है। उन्होंने अयोध्या में मांस बिक्री पर लगे प्रतिबंध का स्वागत करते हुए इसे सही कदम बताया। 

तेज प्रताप ने कहा कि अगर अयोध्या के 15 किलोमीटर के दायरे में नॉनवेज पर रोक लग सकती है, तो वृंदावन को इससे बाहर क्यों रखा गया है? उन्होंने साफ कहा कि कान्हा की नगरी वृंदावन में खुलेआम शराब की दुकानें और नॉनवेज की बिक्री श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है।

तेज प्रताप ने मांग की कि अयोध्या ही नहीं, बल्कि काशी, मथुरा और वृंदावन जैसे तमाम प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थलों पर मांस और मदिरा की बिक्री पूरी तरह बंद होनी चाहिए। उनके मुताबिक, ये पवित्र स्थल सिर्फ भौगोलिक जगह नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का मरकज़ हैं, जहां समान नियम और समान मर्यादा लागू होनी चाहिए। 

उन्होंने यह भी कहा कि हर धार्मिक स्थल की पवित्रता का सम्मान होना चाहिए। अगर एक जगह प्रतिबंध है और दूसरी जगह छूट, तो यह दोहरे मापदंड की राजनीति कहलाएगी। उनका मानना है कि ऐसे फैसले आस्था की रक्षा के लिए होने चाहिए, न कि चुनावी फायदे नुकसान के हिसाब से। उन्होंने कहा कि आस्था पूरी तरह व्यक्तिगत विषय है। जिसके दिल में सच्ची श्रद्धा है, वह मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेगा। भक्ति और विश्वास के मामले में राजनीति या दबाव की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। 

इस दौरान पत्रकारों के एक सवाल पर तेज प्रताप भड़क गए। दरअसल, पत्रकारों ने तेजप्रताप यादव से पूछा था कि आप सभी दलों के नेताओं को मकर संक्रांति के चूड़ा-दही भोज में आमंत्रित कर रहे हैं, तो क्या आप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित करने जाएंगे?’ यह सवाल सुनते ही तेजप्रताप यादव भड़क गए। 

उन्होंने कहा कि आमंत्रण लेकर सब जगह जाएंगे तो, आपको क्यों बेचैनी है? आप लोगों को भी बुलाएंगे। जाकर चलाइए न्यूज। बता दें कि तेजप्रताप यादव पिछले एक सप्ताह से लगातार बिहार के तमाम बड़े नेताओं से मिलकर उन्हें दही-चूड़ा भोज में आने का न्योता दे रहे हैं। 

वह अबतक राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री और रालोमो नेता दीपक प्रकाश, मंत्री और हम अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह, मंत्री मदन सहनी, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, मंत्री लेशी सिंह समेत कई नेताओं को आमंत्रण पत्र खुद अपने हाथों से दे चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति का मतलब सिर्फ दही चूड़ा नहीं, बल्कि राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का जरिया भी होता है। इस साल 14 जनवरी को पटना में नजारा कुछ खास होने वाला है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल की ओर से महाभोज का ऐलान किया है। 

तेज प्रताप की कोशिश है कि वह पिता लालू यादव की तरह चूड़ा-दही भोज कराएं। विधानसभा चुनाव में राजद को करारी हार मिली है। उससे पहले ही राजद से निकाले जाने के बदा  तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई है। तेज प्रताप राजनीतिक रूप से भले सफल नहीं हुए हैं, लेकिन इस बार मकर संक्रांति के मौके पर बड़े पैमाने पर विरोधियों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग