लाइव न्यूज़ :

बिहार: नियमों को ताक पर रखते हुए पटना के 'इको पार्क' में सुशील मोदी ने किया भोज का आयोजन

By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2022 22:13 IST

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना के 'इको पार्क' में नियमों की अनदेखी कर सामूहिक भोज और जलसा के आयोजन का मामला सामने आया है। सामने आई जानकारी के अनुसार सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के द्वारा पार्क नियमावली की धज्जियां उड़ाते हुए इको पार्क में पत्रकारों के लिए 6 मार्च को एक भोज का आयोजन किया गया.

सरकार के द्वारा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बच्चों एवं आमजनों के घूमने के उद्देश्य से मंत्रियों-विधायकों के आवास के पास ही ईको पार्क का निर्माण कराया गया है. इसमें बड़ी संख्या लोग घूमने आते हैं. इसमें खाना बनाने अथवा सामूहिक तौर पर किसी भोज-जलसा के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है. 

नियमानुसार घूमने जाने वाले इस पार्क में बने कैफेटेरिया में लजीज नास्ते का आनंद तो उठा सकते हैं, लेकिन पार्क के बीचों बीच किसी तरह की गंदगी नही फैला सकते. वहीं इस नियम को ताक पर रखते हुए 6 मार्च को इस पार्क में न केवल जलसा के आयोजन करने बल्कि उसमें खाना बनाने और स्टाल लगाने की भी अनुमति पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को दी गई. 

बताया जा रहा है कि मोदी के कार्यक्रम की समाप्ति तक पार्क में नो इंट्री की बोर्ड लगा दी गई थी. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद आम लोगों को इसमें प्रवेश की अनुमति दी गई. बता दें कि बिहार के उप मुख्यमंत्री रहते हुए सुशील कुमार मोदी वन एवं पर्यावरण विभाग के भी मंत्री के प्रभार में थे.

टॅग्स :बिहार समाचारसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं