लाइव न्यूज़ :

शिक्षा विभाग पर सर्जिकल स्ट्राइक?, 61 बर्खास्त और 264 शिक्षकों को किया निलंबित, लापरवाही, अनुपस्थिति और भ्रष्टाचार की शिकायत, जांच घेरे में 273 मास्टरसाहब

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2025 14:25 IST

अररिया, जमुई, नालंदा, पटना, सहरसा, शेखपुरा, सारण, सीतामढ़ी, सुपौल और सीवान शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी और शिक्षकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अवहेलना और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोपों में दोषी पाए गए हैं।शिक्षा विभाग की जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आईं है।

पटनाः बिहार में शिक्षा विभाग ने वर्षों से स्कूलों में लापरवाही, अनुपस्थिति और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए जांच में दोषी पाए गए 61 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है, वहीं 264 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके अलावा 273 और शिक्षक जांच के घेरे में हैं, जिन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। बिहार में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शिक्षक लापरवाही, अनुपस्थिति और भ्रष्टाचार के आरोप में सीधे निशाने पर आए हैं। इसके साथ ही शिक्षा विभाग की जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आईं है।

इसमें कुछ शिक्षक स्कूल में केवल उपस्थिति दर्ज कर निजी कार्यों में निकल जाते थे, तो कई शिक्षक प्रधानाध्यापक शह पर विद्यालय से नदारद रहते थे। शिक्षा विभाग के अनुसार, जिन शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है वे कार्यक्षमता में लापरवाही, विभागीय आदेशों की अवहेलना और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोपों में दोषी पाए गए हैं।

कई मामलों में यह पाया गया कि शिक्षक स्कूल में उपस्थिति दर्ज कर अपने निजी कार्यों में व्यस्त हो जाते हैं या फिर प्रधानाध्यापक से मिलीभगत कर विद्यालय से गायब हो जाते हैं। स्कूल मद की राशि में अनियमितता और गड़बड़ियों की भी शिकायतें सामने आई हैं। शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि किसी भी अधिकारी और शिक्षकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिक्षा विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी के हस्ताक्षर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि बर्खास्तगी, निलंबन और कार्रवाई के सभी आंकड़े गूगल शीट के माध्यम से विभाग को तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। विभाग इन कार्रवाइयों की निगरानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहा है।

इसके तहत सभी जिलों को जवाबदेह बनाया गया है। हालांकि, कुछ जिलों द्वारा सूचनाएं अधूरी दी गई हैं या गूगल शीट -2 में कोई आंकड़ा नहीं भरा गया है। इनमें अररिया, जमुई, नालंदा, पटना, सहरसा, शेखपुरा, सारण, सीतामढ़ी, सुपौल और सीवान शामिल हैं। जो विभाग के अनुसार एक गंभीर लापरवाही है। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

विभाग ने साफ किया है कि अब कोई भी अधिकारी या शिक्षक अगर शिक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करता मिला, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे में विभाग ने एक सख्त संदेश दिया है कि पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति उसकी प्रतिबद्धता बरकरार है। शिक्षा विभाग की इस सर्जिकल स्ट्राइक ने साफ कर दिया है कि अब कोई भी शिक्षक या अधिकारी लापरवाही और भ्रष्टाचार कर बच नहीं पाएगा। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाEducation Department
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?