लाइव न्यूज़ :

हत्या और बलात्कार से बिहार बेहाल, ‘गूंगी-बहरी’ सरकार?, विपक्षी दलों ने किया विधानमंडल में प्रदर्शन

By एस पी सिन्हा | Updated: February 19, 2026 16:08 IST

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नीट छात्रा के साथ हुई घटना ने राज्य को शर्मसार किया है, लेकिन प्रशासन का रवैया अब भी उदासीन बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देविधान परिषद के बाहर नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। रेप, हत्या और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में बेटियों को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं।

पटनाः बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को दोनों सदन के भीतर और बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। नीट छात्रा मामले को लेकर विपक्षी दलों ने एकजुट होकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विपक्ष ने सरकार की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे ‘गूंगी-बहरी’ सरकार करार देते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्षी विधायक हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विधानसभा परिसर में जमा हो गए। विपक्षी नेताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बेटियों की सुरक्षा के मामले में सरकार पूरी तरह विफल रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नीट छात्रा के साथ हुई घटना ने राज्य को शर्मसार किया है, लेकिन प्रशासन का रवैया अब भी उदासीन बना हुआ है।

विधान परिषद के बाहर नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ती हत्या, दुष्कर्म और बलात्कार की घटनाओं को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और जवाब की मांग की। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में हालात बेहद चिंताजनक हैं। रेप, हत्या और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं,

लेकिन सरकार हालात पर नियंत्रण करने के बजाय अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इन मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन विपक्ष झुकने वाला नहीं है। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में बेटियों को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं,

लेकिन राज्य की बेटियां डरने वाली नहीं हैं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी। उन्होंने हाल ही में मैट्रिक परीक्षा से जुड़े एक मामले का भी जिक्र करते हुए कहा कि एक छात्रा को केवल कुछ मिनट देर से पहुंचने के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।

राबड़ी देवी ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने छात्रा को केंद्र में प्रवेश से रोका, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई छात्र दो-चार या पांच मिनट भी देर से पहुंचता है, तो उसे परीक्षा देने से रोकना कौन सा नियम है।

वहीं, विधानसभा में विपक्ष ने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं है, बल्कि बिहार की प्रशासनिक विफलता का जीता-जागता प्रमाण है। विपक्षी नेताओं ने मांग की कि: दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए और उन्हें फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए कड़ी सजा दी जाए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा और उचित न्याय सुनिश्चित किया जाए।

राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री सदन में जवाब दें। यद्यपि इस मामले की जांच केंद्र सरकार की एजेंसी सीबीआई को सौंपी जा चुकी है और टीम जहानाबाद स्थित पीड़िता के घर का दौरा भी कर चुकी है, लेकिन विपक्ष जांच की गति से संतुष्ट नहीं है। विधायकों का आरोप है कि जांच की रफ्तार काफी धीमी है, जिससे साक्ष्यों के मिटने का खतरा बना हुआ है।

उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच समयबद्ध तरीके से पूरी की जानी चाहिए। विपक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस मुद्दे को सदन की कार्यवाही के दौरान भी पुरजोर तरीके से उठाएंगे। सदन के भीतर भी इस मामले पर तीखी नोकझोंक होने के पूरे आसार हैं।

सत्ता पक्ष की ओर से हालांकि यह कहा जा रहा है कि सरकार किसी को भी बचाने की कोशिश नहीं कर रही है और एजेंसी अपना काम निष्पक्षता से कर रही है, लेकिन विपक्ष के तेवरों से साफ है कि आने वाले दिनों में बिहार का सियासी तापमान और बढ़ेगा।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyतेजस्वी यादवराबड़ी देवीपटनाबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?