लाइव न्यूज़ :

1 जनवरी 2026 को ज्वाइन और 6 जनवरी को इस्तीफा, बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग से क्यों दिया रिजाइन?

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2026 17:02 IST

आलोक राज बिहार पुलिस के वरिष्ठ और भरोसेमंद आईपीएस अधिकारियों में गिने जाते रहे हैं। सेवानिवृत्ति से पहले वे बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यकाल के दौरान पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को गति दी थी।65 वर्ष की आयु तक के लिए इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया था।नियुक्ति के महज कुछ ही दिनों के भीतर उनके इस फैसले ने सबको चौंका दिया है।

 

 

 

 

 

पटनाः बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। आलोक राज ने इसी साल 1 जनवरी 2026 को अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। आलोक राज ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दिया है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें 5 वर्षों के लिए या 65 वर्ष की आयु तक के लिए इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के महज कुछ ही दिनों के भीतर उनके इस फैसले ने सबको चौंका दिया है। 

आलोक राज 1989 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे हैं और महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सरकार ने बीएसएससी की जिम्मेदारी सौंपी थी। बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन और चयन प्रक्रिया में सुधार के लिए उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा था। हालांकि, इतने कम समय में उनके पद छोड़ने के बाद अब प्रशासनिक और राजनीतिक हल्कों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बीएसएससी अध्यक्ष का पद खाली होने से आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी परीक्षाओं और लंबित परिणामों पर असर पड़ने की संभावना है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार आलोक राज का इस्तीफा स्वीकार कर किसे इस चुनौतीपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपती है।

बता दें, बिहार के डीजीपी रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक राज को बीते 31 दिसंबर के दिन ही नीतीश सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। ऐसे में आलोक राज के द्वारा अचानक इस्तीफा दिए जाने के बाद तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि आलोक राज बिहार पुलिस के वरिष्ठ और भरोसेमंद आईपीएस अधिकारियों में गिने जाते रहे हैं। सेवानिवृत्ति से पहले वे बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को गति दी थी।

टॅग्स :Bihar Policeस्टाफ सिलेक्शन कमिशननीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टचेक और पेटीएम नहीं कैश लाओ और लिखाओ?, उत्तर बिहार में 95 प्रतिशत जमीन की रजिस्ट्री नकद, ब्लैक मनी ला रहे लोग?, 57 सब रजिस्ट्रार को आयकर विभाग नोटिस, 2552 रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट

भारतबिहार सरकारः 7 में से 2 दिन जनता दरबार?, सीएम नीतीश ने पंचायत से लेकर प्रमंडल तक के अधिकारियों को दिया निर्देश, 19 जनवरी से शुरुआत

क्राइम अलर्टनाबालिग को जबरन उठाया, मुंह बंद कर गंगा नदी पार ले जाकर बारी-बारी से 2 टोटो चालकों ने किया दरिंदगी, बदहवास हालत में छोड़कर फरार, हिम्मत जुटाकर घर पहुंची तो

ज़रा हटके7 दिन में रिश्ता टूटा?, मुस्लिम युवक से शादी के बाद वापस घर लौटी हिंदू युवती, परिवार वालों ने कराया शुद्धिकरण संस्कार

कारोबारदेशी उपचार में विश्वास करते और जरूरत पड़ने पर देंगे एलोपैथिक दवा?, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी राजस्व कर्मियों को चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः 35 सदस्यीय समिति की घोषणा, दिलीप घोष बाहर, सौमित्र खान बने महासचिव, लॉकेट चटर्जी और ज्योतिर्मय सिंह महतो की वापसी

भारतजनगणना 2027ः पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच, गृह मंत्रालय ने कहा-फरवरी 2027 में आबादी की गणना

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः भूपेश बघेल, डीके शिवकुमार, बंधु तिर्की को असम और सचिन पायलट, केजे जॉर्ज, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार को केरल की जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

भारतआवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नियम न मानने वाले राज्यों पर कार्रवाई की चेतावनी

भारतपूर्व मुख्यमंत्री देशमुख की बात कुछ और?, भाजपा प्रमुख चव्हाण की टिप्पणी पर सीएम फडणवीस ने कहा-महाराष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई