लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराबबंदी कानून बना मजाक, जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतें, पिछले दो दिनों में गई 28 की जान

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2021 14:47 IST

बिहार में पिछले दो दिन में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा 28 तक जा पहुंचा है। सरकार ने अभी 21 लोगों की जहरीली शराब से मौत की पुष्टि की है।

Open in App
ठळक मुद्देगोपालगंज और पश्चिम चंपारण के नौतन में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौतें।शुक्रवार को बेतिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया।आधा दर्जन से अधिक लोगों की स्थिति अभी गंभीर,मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा।

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूर्ण शराबबंदी का मिशन पूरी तरह से फेल होता नजर आ रहा है. कानून लागू होने के बावजूद अवैध कारोबार का धंधा धड़ल्ले से जारी है. ऐसे में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों का सिलसिला भी लगातार जारी है. 

सरकार खुद यह बात स्वीकार कर रही है कि पिछले दो दिनों में जहरीली शराब से 21 लोगों की मौत हुई है. हालांकि अपुष्ट रिपोर्ट के मुताबिक इसकी संख्या 28 हो चुकी है. 

बिहार में 5 अप्रैल 2016 को बिहार में शराबबंदी हुई थी, तब से अब तक करीब 128 लोगों की मौत शराब पीने से हो चुकी है. केवल 2021 में अब तक जहरीली शराब करीब 93 लोगों की जान ले चुकी है. सूबे में मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, बेतिया में दर्जनों लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई है. 

गोपालगंज जिले में बुधवार को जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत का मामला अभी ठंढा भी नही पड़ा है कि गुरुवार से शुक्रवार तक पश्चिम चंपारण के नौतन में 15 की मौत हो गई. दीपावली के दिन मरने वाले एक दर्जन लोगों के घरों में जहरीली शराब का अंधेरा छा गया.

जहरीली शराब से मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका

तीन लोगों ने शुक्रवार सुबह में बेतिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं आधा दर्जन से अधिक लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सभी की आंखों की रोशनी जा चुकी है. 

पांच लोगों इलाज चल रहा है, जिसमें सुनील पासवान, झखर पासवान, नंदू राम, शिवलखन राम व देवेंद्र राम का नाम शामिल है. जबकि, दुखन राम को गंभीर हालत में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. कई बीमार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मरने वालों की संख्‍या बढ़ने की आशंका है. 

जगदीशपुर के ताज अस्‍पताल के चिकित्सक डा. इफ्तेखार आलम ने मरीजों के स्प्रिट पीने की पुष्टि कर दी है. सूत्र बता रहे हैं कि जहरीली शराब पीने से बीमार एक दर्जन के अधिक लोगों का दरभंगा मेडिकल कालेज एवं अस्‍पताल सहित कई निजी अस्पतालों में चल रहा है. 

नौतन थानाध्यक्ष को किया गया निलंबित

इस मामले में कार्रवाई करते हुए नौतन थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया गया है. दो अलग-अलग शराब के धंधे वालों के घर से पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है. हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ चल रही है. 

इस बीच, राज्य के मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि इस साल अब तक 40 लोगों के मौत की खबर सामने आई है. 21 लोगों की मौत पिछले दो दिनों के अंदर हुई है. हालांकि सरकार का यह आंकड़ा गले के नीचे नहीं उतर रहा है.

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया