लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुजफ्फरपुर के स्कूलों में घोटाला, 16 रुपये में खरीदा जाता है एक अंडा

By भाषा | Updated: August 21, 2019 03:07 IST

मुजफ्फरपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने संवाददाताओं से कहा, “हमने विसंगतियों को गंभीरतापूर्वक लिया है। एक जांच समिति का गठन किया गया है और इसकी रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ”।

Open in App

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर जिले के एक दर्जन से अधिक बालिका आवासीय विद्यालयों में सामानों की खरीद में घोटाला सामने आया है। इन स्कूलों में एक तरफ तो ड्राई फ्रूट्स एक रूपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदे गए वहीं एक अंडे की कीमत 16 रुपये दिखाई गई है। चना और चना दाल 199 रुपये प्रति किलो जबकि प्रति अंडा 16 रुपये की दर से खरीदा जाता है ।

स्थानीय निवासी राजेश कुमार सिंह ने बताया, "यह एक बहुत बड़ा घोटाला है और अगर ठीक से जांच की जाए तो यह चारा घोटाले से भी बड़ा और विचित्र हो सकता है।’’ मुजफ्फरपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने संवाददाताओं से कहा, “हमने विसंगतियों को गंभीरतापूर्वक लिया है। एक जांच समिति का गठन किया गया है और इसकी रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ”।

उन्होंने कहा, "खरीद समिति का हिस्सा रहे लोग जिन्होंने वस्तुओं की आपूर्ति के लिए एजेंसी को मंजूरी दी थी, इस मामले पर अधिक प्रकाश डाल सकते हैं"। इस बीच, सिंह ने कहा "अगर दो दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो मैं इस मामले को निगरानी विभाग को सौंप दूंगा।" यह संगठित लूट है और मेरा मानना है कि इसी तरह की अनियमितताएं बिहार के सभी जिलों में हो रही हैं। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या मोहब्बत सचमुच हर दीवार ढहा देती है? बिहार के मुजफ्फरपुर में 60 वर्षीय स्कूल संचालक राकेश शाह और उसी स्कूल की 28 वर्षीय शिक्षिका शाइस्ता परवीन ने कर ली शादी

भारतसंघ प्रमुख मोहन भागवत ने गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के मुजफ्फरपुर में फहराया तिरंगा झंडा, कहा- देश को ले जाना है सर्वोच्च स्थान पर

भारतराहुल गांधी की बुलेट पर बहन प्रियंका, बिहार की सड़कों पर धूम मचा दी...

क्राइम अलर्टमुजफ्फरपुर में स्क्रैप कारोबारी की गोली मारकर हत्या, शव को हाईवे पर रख परिजनों ने किया प्रदर्शन

क्राइम अलर्टBihar Viral Video: पहले की पिटाई, फिर थूक चाटने के लिए किया मजबूर; मुजफ्फरपुर मनावता शर्मसार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर