लाइव न्यूज़ :

बिहार: बजट सत्र के दौरान विधान पार्षद डॉ. हर्षवर्धन आजाद के ग्रामीण चिकित्सकों को झोला छाप कहे जाने से भड़के ग्रामीण चिकित्सक

By एस पी सिन्हा | Updated: March 24, 2026 16:44 IST

बिहार ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य विधान के द्वारा प्रशिक्षण के उपरांत 2026 में समिति बनाकर अभी तक नियुक्ति नहीं किया गया।

Open in App

पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान जदयू के विधान पार्षद डॉ. हर्ष वर्धन आजाद के द्वारा बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति एवं राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय के द्वारा प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को झोला छाप कहे जाने पर बेहद नाराजगी देखी जा रही है। इसके विरोध में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा पिछले दिनों विधान पार्षद डॉ. हर्षवर्धन आजाद का पटना के गर्दनीबाग में पुतला दहन भी किया गया था। लेकिन अब यही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है।

बिहार ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य विधान के द्वारा प्रशिक्षण के उपरांत 2026 में समिति बनाकर अभी तक नियुक्ति नहीं किया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग के सचिव द्वारा यह कहा गया था कि स्वास्थ्य विभाग में प्रशिक्षण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग में लगाया जाएगा को सर्वश्रेष्ठ  होगा। इन्हीं मांगों को लेकर बिहार राज्य ग्रामीण चिकित्सक संगठन द्वारा एक दिवसीय धरना भी पिछले दिनों दिया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के 38 जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। 

तिवारी ने कहा कि सरकार अगर हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करेगी तो उन लोगों के द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीण चिकित्सकों के द्वारा ग्रामीणों का वक्त पर इलाज नहीं किया जाए तो बिहार में स्थिति भयावह हो जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर सही कहा जाए तो ज्यादातर मरीजों को जीवन दान ग्रामीण चिकित्सकों के द्वारा ही दी जा रही है।

टॅग्स :बिहारडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो