लाइव न्यूज़ :

बिहार में संघ प्रमुख मोहन भागवत, भागलपुर दौरे को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा इंतजाम, हाई अलर्ट जारी, एसएसपी, एसपी समेत अन्य आलाधिकारी तैयारी में जुटे

By एस पी सिन्हा | Updated: February 9, 2023 15:54 IST

संघ प्रमुख मोहन भागवत कुप्पाघाट के महर्षि मेही परमहंस महाराज के नए भवन का उद्घाटन करने दस फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी, एसपी समेत अन्य आलाधिकारी तैयारी में जुटे हैं।आईएसआई, चरमपंथी और नक्सली संगठनों ने धमकी दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पटनाः संघ प्रमुख मोहन भागवत के भागलपुर दौरे को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। भागलपुर दौरे के दौरान मोहन भागवत जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे। संघ प्रमुख कुप्पाघाट के महर्षि मेही परमहंस महाराज के नए भवन का उद्घाटन करने दस फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं।

इस कर्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी, एसपी समेत अन्य आलाधिकारी तैयारी में जुटे हैं। साथ ही हाई अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, मोहन भागवत को लेकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, चरमपंथी और नक्सली संगठनों ने धमकी दी है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा तैनात रहेगी। वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं होगी। उनकी सुरक्षा में कहीं कोई चूक न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। भीड़ भी होगी। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगाए गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों की टीम बीते तीन दिनों से शहर में भ्रमणशील होकर सुरक्षा-व्यवस्था और आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रही है। नेपाल सीमा से नजदीक होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां सीमांचल के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार के अलावा नवगछिया, भागलपुर, बांका में होने वाली गतिविधियों पर भी नजर रख रही हैं।

दस फरवरी को लगभग चार घंटे के भागलपुर प्रवास के दौरान मोहन भागवत के आवाजाही वाले मार्ग और आसपास के इलाके के अलावा गंगा नदी क्षेत्र में पुलिस की गश्त रहेगी। एसडीएम धनंजय कुमार लगातार आश्रम के संपर्क में हैं।

महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत गुरुनिवास का अनावरण करेंगे। उनके आने को लेकर आश्रम केंद्रीय सुरक्षा के घेरे में है। चारों ओर से अंदर में केंद्रीय सुरक्षा बल की सुरक्षा तैनात है। पुलिस के अलावा स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भी सुरक्षा की कमान संभाल रखी है।

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसबिहारपटनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत