लाइव न्यूज़ :

बिहारः औरगाबाद जिले में सड़क किनारे बैठी आधा दर्जन महिलाओं को कार ने रौंदा, तीन की हुई मौके पर मौत, दो की स्थिति गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 6, 2021 19:21 IST

बिहार के औरंगाबाद जिले में आज दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब खेत में धान रोपने के बाद महिलाएं सड़क किनारे बैठकर दोपहर का खाना खा रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के औरंगाबाद जिले में एक दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। घटना के वक्त धान रोपने के बाद महिलाएं सड़क किनारे बैठकर खाना खा रही थीं। इस हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो उठे और उन्होंने सड़क जामकर हंगामा किया। 

पटनाःबिहार के औरंगाबाद जिले में आज दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब खेत में धान रोपने के बाद महिलाएं सड़क किनारे बैठकर दोपहर का खाना खा रही थीं। इस घटना में तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क से हटवा दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर कठौतिया गांव के समीप कुछ महिलाएं विजय पासवान उर्फ वीरा पासवान के खेत में रोपनी करने के बाद सड़क किनारे बैठकर खाना खा रही थीं। इसी दौरान औरंगाबाद से ओबरा की तरफ जा रही एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने आधा दर्जन महिलाओं को रौंद दिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाडी लेकर मौके से फरार हो गया। 

इस हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव निवासी विजय पासवान की पत्नी मुनी देवी, पुत्री ज्योति कुमारी और रामाधार पासवान की पत्नी मुन्ना देवी शामिल हैं। घायलों में प्रमिला कुमारी, रीता देवी और रूक्मणिया कुंवर है। इन सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों में दो की हालत बेहद गंभीर है। इस वजह से उन्हें रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की। 

इधर, घटना की सूचना पर कठौतिया गांव से परिजन और गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे तथा आसपास के ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। मौत व जाम की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवानंद राउत, सीओ अंशु कुमार दल बल के साथ पहुंचे और आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत कराया। 

टॅग्स :बिहारसड़क दुर्घटनाऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप