लाइव न्यूज़ :

जातीय जनगणना को लेकर सड़कों पर उतरेगी राजद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का ऐलान- 7 अगस्त को होगा धरना प्रदर्शन

By एस पी सिन्हा | Updated: August 2, 2021 20:16 IST

जातीय जनगणना कराने, आरक्षित कोटे से बैकलॉग के लाखों रिक्त पदों को भरने, मंडल आयोग की शेष सभी अनुशंसाएं लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल आगामी 7 अगस्त को बिहार में विशाल धरना-प्रदर्शन करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देजातीय जनगणना कराने सहित अन्य मांगों पर राजद की ओर से 7 अगस्त को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि सभी जिला मुख्यालयों पर राजद के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर छह अगस्त की शाम तक प्रदेश कार्यालय को तैयारियों से अवगत कराने के लिए कहा गया है। 

पटनाः जातीय जनगणना कराने, आरक्षित कोटे से बैकलॉग के लाखों रिक्त पदों को भरने, मंडल आयोग की शेष सभी अनुशंसाएं लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल आगामी 7 अगस्त को बिहार में विशाल धरना-प्रदर्शन करेगी। बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर राजद के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। यह ऐलान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किया है। 

तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए यह लिखा कि 7 अगस्त शनिवार को मंडल दिवस के अवसर पर बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में राजद की ओर से जातीय जनगणना कराने, आरक्षित कोटे से बैकलॉग के लाखों रिक्त पद भरने एवं मंडल आयोग की शेष सभी अनुशंसाएं लागू करने की मांगों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन होगा। 

इस संबंध में राजद के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता ने एक पत्र जारी किया है। जिसके जरिये इस कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। आलोक मेहता ने बताया कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। 7 अगस्त 2021 को सामाजिक न्याय के दृष्टिकोण से बिहार के सभी जिला मुख्यालय की सडकों पर राजद प्रदर्शन करेगा और जिला कलक्टर के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। 

धरना-प्रदर्शन की तैयारी करें

राजद के सभी जिला अध्यक्षों, सांसदों, पूर्व सांसद गण, वर्तमान और पूर्व विधायकों एवं सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों से कहा गया है कि इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर लें। छह अगस्त की शाम तक प्रदेश कार्यालय को इस संदर्भ में की गई तैयारियों से अवगत करा दें। उल्लेखनीय है कि राजद जातीय जनगणना को लेकर प्रदेश स्तर पर काफी आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए है। हाल ही में इस संदर्भ में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी और एक पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा था। 

 

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवआरजेडीजाति
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया