लाइव न्यूज़ :

बिहार: राजद एमएलसी सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज, जदयू-राजद में पैदा हो सकती है खटास

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2023 15:57 IST

राजद के विधान पार्षद और लालू परिवार के करीबी सुनील सिंह सोशल मीडिया पर लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए पोस्ट लिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलालू परिवार के करीबी सुनील सिंह सोशल मीडिया पर लगातार नीतीश कुमार को बना रहे हैं निशानाहालांकि वो अपनी सोशल पोस्ट में सीधे तौर पर नीतीश का नाम नहीं लेते हैं, लेकिन इशारा उन्हीं की ओर होता हैराजद नेता सुनील सिंह ने इशारों में किया आनंद मोहन और नीतीश कुमार पर हमला

पटना: बिहार में राजद के विधान पार्षद और लालू परिवार के करीबी सुनील सिंह सोशल मीडिया पर लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए पोस्ट लिख रहे हैं। हालांकि पोस्ट में वह नीतीश कुमार का नाम नहीं लेते हैं, लेकिन उनके निशाना साधने के अंदाज से बात खुलकर सामने आ ही जाती है।

एक बार फिर पोस्ट कर सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिना नाम लिए बगैर चुटकी ले ली है तो जदयू ने भी करारा हमला करना शुरु कर दिया है। सुनील सिंह ने अपने ताजा पोस्ट में लिखा है कि महागठबंधन के उत्कृष्ट अव्वल एवं वर्ष 2023 में संसद रत्न से पुरस्कृत राज्यसभा के सांसद का गोइठा के राख से जीभ खींचने वाले भाई साहब के पैतृक गांव में उनके मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से जो साहब जी हैं न वो जाने वाले हैं।

सुनील सिंह ने आगे लिखा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है बूझो तो जाने! कभी नीम-नीम कभी कभी शहद-शहद, कभी कभी नरम-नरम कभी सख्त-सख्त।

बता दें कि बिहार की सियासत में इस बात की चर्चा जोरों पर चल रही है कि बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन जदयू का दामन थाम सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली आनंद और उनके छोटे बेटे अंशुमान राज जल्द ही जदयू में शामिल हो सकते हैं।

हालांकि इसकी कोई अभी का आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन आनंद मोहन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजदीकियों की चर्चा तेज है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ठाकुर वाले विवाद पर राजद विधायक चेतन आनंद ने अपनी पार्टी के नेता मनोज झा के बयान के खिलाफ प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, इस विवाद पर आनंद मोहन ने भी कहा था कि मैं होता तो जुबान खींच लेता और उसके कुछ दिन बाद ही आनंद मोहन मुख्यमंत्री आवास में जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे।

लेकिन अब एक नया चर्चा जोरों पर है कि नीतीश कुमार आनंद मोहन के गांव सहरसा के पंचगछिया में जाने वाले हैं। सुनील सिंह के पोस्ट पर अभी तक खामोश रहने वाली जदयू ने सुनील सिंह पर करारा हमला करना शुरू कर दिया है।

सुनील सिंह के पोस्ट पर पलटवार करते हुए जदयू के प्रदेश महासचिव निखिल मंडल ने सोशल मीडिया पर सुनील सिंह को ’अगलगौना’ बताया है। मंडल ने सुनील सिंह का नाम लिए बिना बिस्कोमान टावर की फोटो लगाते हुए लिखा है कि “जितना बड़ा टावर है, उससे भी बड़ा यहां एक अगलगौना रहता है.... बूझो तो जानें...??

टॅग्स :आरजेडीजेडीयूपटनानीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवआनंद मोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?