लाइव न्यूज़ :

राजद विधायक सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की तुलना शिखंडी से की!, कहा-नाम लेने वाला कोई नहीं रहेगा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 31, 2022 18:14 IST

बिहारः सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार का इतिहास नीतीश कुमार को हमेशा शिखंडी के रूप में याद करेगा। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बन पाने के लिए नीतीश कुमार को ही जिम्मेदार ठहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्पूरी ठाकुर की या फिर लालू प्रसाद यादव। नीतीश कुमार कभी भी इतिहास के पन्नों में शामिल नहीं होंगे।पीठ में छुरा भोंकने का काम कर रहे हैं।

पटनाः बिहार के पूर्व मंत्री व राजद विधायक सुधाकर सिंह एकबार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना शिखंडी से की है। सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार आए थे सिर्फ 2 महीने के लिए और उन्होंने पहले ही यह वादा किया था कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

लेकिन आज वह उन्हें मुख्यमंत्री बनने नहीं दे रहे हैं क्योंकि कुर्सी का लोभ उन्हें जीवन भर सताती रहेगी। उन्होंने कहा इतिहास सबको याद नहीं रखता है। आज मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार का नाम याद है। लेकिन कुर्सी छिनने के बाद अंत में आपका काम ही आपके नाम को याद रखेगा। यहां नीतीश कुमार का कोई काम ऐसा नहीं है जो कि पूर्व में मुख्यमंत्रियों को मिल चुका है।

चाहे वह बात करें कर्पूरी ठाकुर की या फिर लालू प्रसाद यादव। इनकी तरह नीतीश कुमार कभी भी इतिहास के पन्नों में शामिल नहीं होंगे। सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार का इतिहास नीतीश कुमार को हमेशा उन्हें शिखंडी के रूप में याद करेगा। उन्होंने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बन पाने के लिए नीतीश कुमार को ही जिम्मेदार ठहराया है।

सुधाकर सिंह ने कहा कि वह जब राजद के पास आए थे तो उन्होंने कमिटमेंट दिया था कि नाइट वाचमैन के तौर पर दो-तीन माह के लिए कुर्सी पर रहेंगे, फिर कुर्सी तेजस्वी को सौंप देंगे। लेकिन आज पांच महीने गुजर गए। वह कुर्सी पर बने हुए हैं।

तेजस्वी यादव जिस तरह से उन्हें मौका दें उन्हें जगह दी है, लेकिन आज उन्हीं के पीठ में छुरा भोंकने का काम कर रहे हैं। महागठबंधन के घोषित मुख्यमंत्री हैं तेजस्वी यादव, सब चाहते हैं कि वह मुख्यमंत्री बने, सिवाए नीतीश कुमार के। उनसे कुर्सी का मोह खत्म नहीं हो रहा है।

टॅग्स :आरजेडीबिहारपटनातेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?