लाइव न्यूज़ :

बिहार: जीतन राम मांझी की बहू ने राजद विधायक दल की बैठक में कुछ नेताओं के शामिल होने पर उठाये सवाल

By विशाल कुमार | Updated: November 30, 2021 17:09 IST

बैठक में तेजस्वी के बगल में बैठे नेताओं को गोल घेरे में दिखाकर दीपा मांझी ने सवाल खड़े किये और तंज कसा। नेताओं को लाल घेरे में रखते हुए दीपा ने सवाल किया है कि ये कहां के विधायक हैं? मंच पर तेजस्‍वी के अलावा जगदानंद सिंह, श्‍याम रजक, अब्‍दुल बारी सिद्दीकी और शिवानंद तिवारी नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजद विधायक दल की बैठक की तस्‍वीर को शेयर करते हुए दीपा संतोष मांझी ने सवाल किये हैं। मंच पर तेजस्‍वी के अलावा जगदानंद सिंह, श्‍याम रजक, अब्‍दुल बारी सिद्दीकी और शिवानंद तिवारी नजर आ रहे हैं।इनमें कोई भी नेता वर्तमान में विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्‍य नहीं हैं।

पटना:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी ने एक बार फिर अपने अंदाज में राजद पर हमला बोला है। राजद विधायक दल की बैठक की तस्‍वीर को शेयर करते हुए दीपा संतोष मांझी ने सवाल किये हैं।

दरअसल, विधानमंडल के शीतकालीन सत्र को लेकर राजद विधायक दल की बैठक सोमवार शाम बुलाई गई। जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद के विधायकों के समक्ष संबोधित किया।

बैठक में तेजस्वी के बगल में बैठे नेताओं को गोल घेरे में दिखाकर दीपा मांझी ने सवाल खड़े किये और तंज कसा। नेताओं को लाल घेरे में रखते हुए दीपा ने सवाल किया है कि ये कहां के विधायक हैं? मंच पर तेजस्‍वी के अलावा जगदानंद सिंह, श्‍याम रजक, अब्‍दुल बारी सिद्दीकी और शिवानंद तिवारी नजर आ रहे हैं।

इनमें कोई भी नेता वर्तमान में विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्‍य नहीं हैं। इसी पर तंज कसते हुए दीपा मांझी ने सवाल किये हैं और लिखा कि ''हई देखिए, राजद के विधायक दल के बैठक में शामिल विधायक। वाईसे तेजस्वी यादव जी ई लालका घेरा वाला लोग कहां-कहां के विधायक हैं? हमनी ईहां एगो कहावत है, “चार अमदी के टोला, जे कहेला उ होला”... 

वर्तमान में ये विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्‍य नहीं हैं. ऐसे में दीपा मांझी ने तंज कसा है कि जो विधायक ही नहीं, उनके साथ विधायक दल की बैठक हो रही है।

बता दें कि दीपा मांझी अक्‍सर अपने ट्विटर एकाउंट से राजद को निशाने पर रखती रही हैं। इससे पहले भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव और उनकी बहन रोहिणी आचार्य पर दीपा हमले करती रही हैं। वे तेजस्‍वी यादव को लबड़ा भी कह चुकी हैं. इससे पूर्व फिल्‍म अभिनेत्री कंगना रानौत के बयान पर भी उन्‍होंने जमकर पलटवार किया था. इसी क्रम में अब उन्‍होंने राजद की बैठक पर सवाल खडे कर दिए हैं।

टॅग्स :बिहारआरजेडीतेजस्वी यादवजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित