लाइव न्यूज़ :

लालू यादव को पटना के पारस अस्पताल में कराया गया भर्ती, सीढ़ियों से गिरने से कंधे में फ्रैक्चर के बाद तबीयत बिगड़ी

By विनीत कुमार | Updated: July 4, 2022 10:21 IST

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालू को रविवार को सीढ़ियों से गिरने के बाद चोट लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव को पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, कल लगी थी चोट।सामने आई जानकारी के अनुसार लालू के दाएं कंधे में फ्रैक्चर आया है, इसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ी है।

पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को सोमवार सुबह पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालू रविवार को घर में सीढ़ियों पर से गिर गए थे। इसके बाद उनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर हो गया था और उनकी पीठ में चोट लगी थी। स्वास्थ्य में आज सुबह गिरावट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पारस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आसिफ रहमान ने पत्रकारों को बताया, 'रात करीब साढ़े तीन बजे लालू प्रसाद यादव हमारे इमरजेंसी वॉर्ड में पहुंचे। हाल ही में उनके कंधे में चोट की वजह से उनकी हालत अस्थिर थी। डॉक्टर आईसीयू में उन्हें देख रहे हैं, उनकी हालत अभी स्थिर है।'

लालू के परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि राजद सुप्रीमो इन दिनों अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर रह रहे हैं।

लालू घर की सीढ़ियों पर से गिर गए थे। लालू को चोट लगने के बाद कई स्वास्थ्य जटिलताओं से गुजर रहे पूर्व मुख्यमंत्री को रविवार को भी एक अस्पताल ले जाया गया था। लालू के करीबी सहयोगी के अनुसार, ‘जांच में उनके कंधे में फ्रैक्चर दिखा। प्रभावित क्षेत्र के चारों ओर एक क्रेप पट्टी लगा दी गई है और डॉक्टर ने दवाएं लिखकर उन्हें घर लौटने की अनुमति दे दी थी।'

लालू को उस समय कंधे और पीठ में दर्द के अलावा उन्हें कोई समस्या नहीं थी। बताते चलें कि रांची में सीबीआई की एक विशेष अदालत द्वारा पिछले कुछ वर्षों में चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी करार दिए गए राजद सुप्रीमो को कुछ महीने पहले जमानत पर रिहा किया गया था।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार समाचारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील