लाइव न्यूज़ :

बिहारः पीएम मोदी और अमित शाह के असली गुरु हैं लालू यादव, पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप बोले- मांझी की चप्पल खुलवा दी गई, दलितों के साथ अत्याचार क्यों? 

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2023 18:08 IST

जीतन राम मांझी के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया? दलितों के साथ ये अत्याचार क्यों हुआ? तेज प्रताप शनिवार को अमित शाह पर भड़क उठे।

Open in App
ठळक मुद्दे21 जून को जीतन राम मांझी दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। चप्पल बाहर खोलकर अमित शाह से मिलने गये थे। तेजप्रताप ने अमित शाह से जवाब मांगा।

पटनाः बिहार के वन और पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपने पिता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पीएम मोदी और अमित शाह का गुरु बताते हुए कहा कि लालू यादव इनके असली गुरु हैं। तेजप्रताप ने यह भी कहा कि अमित शाह से मिलने के दौरान जीतन राम मांझी की चप्पल खुलवा दी गई।

उन्होंने कहा कि मांझी के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया? दलितों के साथ ये अत्याचार क्यों हुआ? तेज प्रताप शनिवार को अमित शाह पर भड़क उठे। दरअसल, 21 जून को जीतन राम मांझी दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान वे चप्पल बाहर खोलकर अमित शाह से मिलने गये थे। इसी वाकये पर तेजप्रताप ने अमित शाह से जवाब मांगा।

शुक्रवार 23 जून को हुई भाजपा विरोधी दलों की बैठक पर तेजप्रताप ने कहा कि बैठक सफल रहा। महागठबंधन की तरफ से बिगुल फूंक दिया गया है। इस बैठक को देश की जनता और बिहार के लोगों ने देखा है। भाजपा वालों की दाल गलने वाली नहीं है। 2024- 25 के चुनाव में ये लोग पूरी तरीके से उखड़ जाएंगे। इसे लेकर भाजपा में बौखलाहट है। वे अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवनरेंद्र मोदीलालू प्रसाद यादवअमित शाहबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?