लाइव न्यूज़ :

बिहार: घर में घुसकर मूक-बधिर लड़की का दुष्कर्म, पीड़िता ने इशारों में बयां की हैवानियत भरी वारदात

By एस पी सिन्हा | Updated: August 23, 2021 16:32 IST

 बिहार के समस्तीपुर जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. इसमें मूक बधिर लडकी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना मगरदही मोहल्ला की है, जहां घर में घुसकर मोहल्ले के ही युवक ने लडकी के साथ हैवानियत की.

Open in App

 बिहार के समस्तीपुर जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. इसमें मूक बधिर लडकी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना मगरदही मोहल्ला की है, जहां घर में घुसकर मोहल्ले के ही युवक ने लडकी के साथ हैवानियत की. आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब किशोरी अपने घर में अकेली थी. बोल पाने में अक्षम पीडिता ने इशारे में अपने साथ हुई दरिंदगी के दर्द को बयां किया है.

बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने बाद लडकी को बेहोशी की हालत में छोडकर आरोपी युवक फरार हो गया. इस मामले में पीडिता की मां ने महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की है. जिसमें मोहल्ले के ही एक युवक को आरोपित किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पीडिता की मां ने बताया है कि आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब किशोरी अपने घर में अकेली थी. पुलिस को दिये गये आवेदन में पीडिता की मां ने कहा है कि मैं घर पर नहीं थी. इसी दौरान मोहल्ले के ही एक युवक ने घर में घुसकर मेरी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

जब मैं बाहर से घर आई तो देखा कि मेरी बच्ची बेहोशी की हालत में पडी थी. उसे किसी तरह होश में लाया तो उसने इशारा से पूरी घटना की जानकारी दी. मेरी बच्ची मूक बधिर है. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है. शीघ्र ही कारवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से दूर है.

 

टॅग्स :बिहाररेपसमस्तीपुरगैंगरेपGang rape
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी