लाइव न्यूज़ :

विधायक चोरी बंद करो, लोकतंत्र की रक्षा करो?, वोट चोर-गद्दी छोड़!, बिहार राज्यसभा चुनाव में हार, कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 17, 2026 15:59 IST

राजेश राम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पीएम मोदी का पुतला भी दहन किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शनकारियों के निशाने पर केंद्र और राज्य की सत्ताधारी पार्टी रही। हवा में गूंजते कुछ प्रमुख नारे थे।विपक्षी को डरा-धमकाकर या प्रलोभन देकर लोकतंत्र को दूषित किया जा रहा है।किसी भारी दबाव में हैं और स्वतंत्र रूप से निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।

पटनाः बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। चुनाव के दौरान महागठबंधन के चार विधायकों के वोट देने न पहुंचने (जिनमें तीन कांग्रेस के विधायक शामिल थे) को पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। इसी के विरोध में आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय, सदाकत आश्रम के मुख्य द्वार पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पीएम मोदी का पुतला भी दहन किया।

प्रदर्शनकारियों के निशाने पर केंद्र और राज्य की सत्ताधारी पार्टी रही। हवा में गूंजते कुछ प्रमुख नारे थे। जिसमें “विधायक चोरी बंद करो, लोकतंत्र की रक्षा करो!”, “वोट चोर-गद्दी छोड़!” और “राहुल गांधी जिंदाबाद, राजेश राम जिंदाबाद! शामिल है। कार्यकर्ताओं ने एनडीए सरकार का पुतला फूंकते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी को डरा-धमकाकर या प्रलोभन देकर लोकतंत्र को दूषित किया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने अपनी नाराजगी और हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर विषय है कि जो विधायक कल तक हमारे साथ बैठक की प्रक्रिया का हिस्सा थे, वे अचानक वोटिंग के समय कहां गायब हो गए। फिलहाल ऐसा प्रतीत होता है कि वे किसी भारी दबाव में हैं और स्वतंत्र रूप से निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले की तह तक जाएगी। जब उन विधायकों से सीधी बात होगी, तभी स्थिति स्पष्ट होगी कि आखिर ऐन वक्त पर ऐसा क्या हुआ। वे खुद को आजाद महसूस कर रहे हैं या किसी के गुलाम बन गए हैं, यह जवाब उन्हें ही देना होगा। उन्होंने संकेत दिया कि जो भी विधायक पार्टी लाइन से हटे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, मनिहारी से कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने महागठबंधन पर आरोप लगाया कि दलित, अल्पसंख्यक और ओबीसी वर्ग की अनदेखी करते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया, जिसके विरोध में उन्होंने मतदान का बहिष्कार किया। फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास ने भी पार्टी नेतृत्व पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब विधायकों को सम्मान नहीं मिलेगा तो वोट देने का कोई मतलब नहीं है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे पार्टी की किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार हैं। इधर, ढाका से राजद विधायक फैसल रहमान ने मतदान में शामिल नहीं होने की वजह पारिवारिक बताई। उन्होंने कहा कि वे अपनी बीमार मां के इलाज के लिए दिल्ली में थे।

कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने भी उम्मीदवार चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि महागठबंधन ने सही उम्मीदवार नहीं चुना, इसलिए उन्होंने मतदान से दूरी बनाई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार दबाव की राजनीति कर रही है और विधायकों को प्रभावित किया जा रहा है।

टॅग्स :बिहारकांग्रेसराज्यसभा चुनावराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?