लाइव न्यूज़ :

बिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 14, 2026 18:02 IST

Bihar Rajya Sabha Elections: बैठक में विजय शर्मा, नित्यानंद राय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और नगेंद्र जी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देआगामी राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।एनडीए की स्थिति मजबूत है और गठबंधन पांचों सीटें जीतने जा रहा है।शिवेश राम (भाजपा) तथा उपेंद्र कुशवाहा (रालोमो) शामिल हैं।

पटनाः बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इसको लेकर एनडीए के घटक दलों में लगातार बैठकें कर आगे की रणनीति तौयार की जा रही है। पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर एनडीए विधायक दल की बैठक हुई तो शनिवार को पटना में भाजपा की कोर कमेटी की अहम बैठक हुई। जबकि देर शाम रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर ही बैठक होनी है। भाजपा कोर कमेटी की बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई, जिसमें आगामी राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विजय शर्मा, नित्यानंद राय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और नगेंद्र जी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए को सभी सहयोगी दलों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए की स्थिति मजबूत है और गठबंधन पांचों सीटें जीतने जा रहा है।

हालांकि पांचवीं सीट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है और 16 मार्च को नतीजे आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। बता दें कि 16 मार्च को राज्यसभा की सीटों के लिए मतदान होना है। एनडीए की ओर से उम्मीदवारों में नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर (जदयू), नितिन नवीन और शिवेश राम (भाजपा) तथा उपेंद्र कुशवाहा (रालोमो) शामिल हैं।

बिहार विधानसभा में एनडीए के पास कुल 202 विधायकों का समर्थन है। ऐसे में संख्या बल के आधार पर गठबंधन चार सीटें आसानी से जीत सकता है, जबकि पांचवीं सीट के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है। दूसरी ओर राजद ने इस सीट के लिए एडी सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसी वजह से पांचवीं सीट के लिए मुकाबला एनडीए और राजद के बीच माना जा रहा है और इसके लिए मतदान होना तय है।

राजद को विपक्षी दलों के समर्थन की उम्मीद है। राजद के 25, कांग्रेस के 6, वाम दलों के 3 और इंडियन पीपुल्स पार्टी के 1 विधायक को मिलाकर विपक्षी खेमे की संख्या 35 होती है। इसके अलावा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) के पांच विधायकों का समर्थन भी राजद उम्मीदवार को मिलने की संभावना जताई जा रही है।

हाल ही में एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी, जिसे सकारात्मक बताया गया। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक का समर्थन भी राजद उम्मीदवार को मिलने की चर्चा है। ऐसे में पांचवीं सीट की लड़ाई दिलचस्प हो गई है और 16 मार्च को मतदान के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इस सीट पर एनडीए या राजद में से किसे जीत मिलती है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावबिहार समाचारनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारपटनाNitin Nabinआरजेडीअसदुद्दीन ओवैसीजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?