लाइव न्यूज़ :

बिहार के नए उप मुख्यमंत्री होंगे निशांत कुमार?, नीतीश कुमार की जगह कौन होगा सीएम?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2026 17:34 IST

सियासी हलकों में यह कयास भी लगाया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका के लिए नीतीश कुमार दिल्ली की ओर रुख करें और बिहार में निशांत के  नेतृत्व की नई पारी शुरू हो।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू को अपने कोटे से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रत्याशी उतारना है।निशांत कुमार को बिहार में उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। नीतीश कुमार बड़े सदन का रुख कर सकते हैं।

पटनाः बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हो रहे चुनाव को लेक सूबे की सियासत में इन दिनों गहमागहमी बनी हुई। चर्चा इस बात की चल रही थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राज्यसभा भेजा जा सकता है। कारण कि पार्टी के भीतर कार्यकर्ताओं की लंबे समय से यह मांग रही है कि निशांत सक्रिय राजनीति में आएं। इस बीच सूत्रों की मानें तो अगर निशांत राज्यसभा नहीं जाते हैं, तो खुद नीतीश कुमार बड़े सदन का रुख कर सकते हैं। सियासी हलकों में यह कयास भी लगाया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका के लिए नीतीश कुमार दिल्ली की ओर रुख करें और बिहार में निशांत के  नेतृत्व की नई पारी शुरू हो। कथित तौर पर निशांत कुमार को बिहार में उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। जदयू को अपने कोटे से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रत्याशी उतारना है।

इसके लिए रामनाथ ठाकुर के साथ नीतीश कुमार के नामों की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। जदयू के एक वरिष्ट नेता ने निशांत कुमार की जगह किसी और का नाम सुझाया है। पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता ने ऑफ द रिकॉर्ड कहा है कि अगर राज्यसभा जाना ही है तो नीतीश कुमार क्यों नहीं जा सकते? निशांत की अगर एंट्री हो रही है तो उन्हें राज्यसभा ही क्यों जाना होगा?

वरिष्ठ नेता का कहना है कि अगर निशांत की एंट्री राजनीति में जदयू के नेता करवा रहे हैं तो उन्हें बिहार की राजनीति करनी है, केंद्र की नहीं। नीतीश कुमार ने एनडीए और खास तौर पर जदयू के लिए जो विरासत पिछले दो दशक में बनाई है उसको आगे निशांत बढ़ाएंगे, तो फिर वे (निशांत) दिल्ली क्यों जाएंगे?

देखा जाए तो जदयू नेता ने इशारों-इशारों में संकेत दिया है कि अगर राज्यसभा जाना है तो निशांत की जगह नीतीश कुमार को जाना चाहिए। नीतीश कुमार के एमएलसी कोटे की सीट पर निशांत बिहार की राजनीति में सक्रिय होंगे। ऐसे में सवाल है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो बिहार में बड़ा सत्ता परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

ऐसे में जदयू नेता के दावे के बाद राजनीतिक जानकार बताते हैं कि निशांत की राजनीति में एंट्री निश्चित है और राज्यसभा तो नहीं लेकिन अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो निशांत बिहार मेंउपमुख्यमंत्री होंगे। जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा कब क्या फैसला ले कोई नहीं जानता।

अगर ऐसे सियासी समीकरण बने तो निश्चित तौर पर भाजपा चौंकाने वाला फैसला बिहार में ले सकती है। इस बीच जदयू ने अपने सभी विधायकों को बुधवार की शाम तक पटना पहुंचने का फरमान जारी कर दिया है। 5 मार्च तक नामांकन दाखिल होने हैं, जबकि 16 मार्च को मतदान होगा। ऐसे में राजधानी के सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है।राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होना है।

एनडीए खेमे में लगभग तस्वीर साफ मानी जा रही है। भाजपा ने दो उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है नितिन नबीन और शिवेश राम। वहीं उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए का पांचवां उम्मीदवार बनाया गया है।दिलचस्प बात यह है कि 19 विधायकों वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को इस बार एक भी सीट नहीं मिली है, जिससे गठबंधन के भीतर हल्की नाराजगी की चर्चा भी है।

टॅग्स :नीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीबिहारपटनानरेंद्र मोदीBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?