लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस के मामले 1500 पार, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को हटाया गया

By निखिल वर्मा | Updated: May 20, 2020 14:37 IST

भारत में कोविड-19 के कारण बुधवार तक 3,303 लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के मामले बढ़कर 1,06,750 पर पहुंच गए।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में बीते 24 घंटे में 140 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई और संक्रमण के रिकॉर्ड 5,611 नए मामले सामने आए। बिहार में कोरोना वायरस के संदिग्ध 53,175 नमूनों की जांच हुई है और 548 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार को हटा दिया गया है। उन्हें अब पर्यटन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उनकी जगह उदय सिंह कुमावत प्रमुख सचिव पर्यटन को बिहार प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) का पद सौंपा गया है। वहीं बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 60 नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 1,579 हो गयी है। 

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि बीती रात कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकाश में आए 60 मामलों के के बारे में रिपोर्ट आज सुबह प्राप्त हुई है, जिनमें खगड़िया के 15, भागलपुर के 12, बांका के 11, नालंदा, मधुबनी एवं दरभंगा के छह-छह, सुपौल के दो, कटिहार एवं गोपालगंज के एक-एक मामले शामिल हैं। 

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक कुल नौ मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले पटना में आए हैं जिनकी संख्या 167 है। इसके बाद मुंगेर में 133, रोहतास में 91, बेगूसराय में 82, मधुबनी में 79, नालंदा में 78, खगड़िया में 70, बक्सर एवं गोपालगंज में 64-64, भागलपुर में 59, जहानाबाद में 58, बांका में 51, सिवान में 45, कैमूर में 44, नवादा में 41, भोजपुर में 38, कटिहार में 35, पूर्णिया में 31, मुजफ्फरपुर में 30, सुपौल में 27, औरंगाबाद में 26, पश्चिम चंपारण में 25, शेखपुरा में 24, दरभंगा एवं सहरसा में 22-22 केस आए हैं। मधेपुरा में 20, पूर्वी चंपारण में 19, अरवल में 17, समस्तीपुर में 16, वैशाली एवं जमुई में 15-15, लखीसराय, किशनगंज एवं सारण में 14-14, गया में 11, सीतामढ़ी में नौ, शिवहर में पांच तथा अररिया में चार मामले प्रकाश में आए हैं । बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 53,175 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 548 मरीज ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :बिहार में कोरोनाबिहारपटनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम