लाइव न्यूज़ :

लालू जी, राबड़ी जी और तेजस्वी जी ने मेरी शादी तेजप्रताप से क्यों करवाई?, अलग रह रहीं बहू ऐश्वर्या ने कहा-मुझे न्याय कब मिलेगा?

By एस पी सिन्हा | Updated: May 26, 2025 22:09 IST

नाटक चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है। मुझे नहीं लगता कि कोई दरार है। वे सभी मिले हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसांत्वना देने की कोशिश की होगी कि सभी चीजें सुलझ जाएंगी।शारीरिक और भावनात्मक यातना का आरोप लगाते हुए ससुराल छोड़ दिया था।वह (तेजप्रताप) खुद कह रहे हैं कि वह किसी और के साथ रिश्ते में हैं।

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की अलग रह रहीं बहू ऐश्वर्या ने सोमवार को दावा किया कि उनके पति तेजप्रताप यादव को पार्टी से निष्कासित करना आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया एक ‘‘नाटक’’ है। लालू प्रसाद ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को ‘‘गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार’’ के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध भी तोड़ दिए। ऐश्वर्या ने आज यहां संवाददाताओं से बात करते हुए अपने ससुराल वालों पर एक ऐसे व्यक्ति से उनकी शादी कराकर जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया, जिसका व्यवहार असामान्य है। ऐश्वर्या ने कहा, ‘‘यह नाटक चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है। मुझे नहीं लगता कि कोई दरार है। वे सभी मिले हुए हैं।

मुझे यकीन है कि कल भी राबड़ी देवी (ऐश्वर्या की सास) ने तेजप्रताप के आंसू पोंछकर और यह आश्वस्त करके उन्हें सांत्वना देने की कोशिश की होगी कि सभी चीजें सुलझ जाएंगी।’’ तेजप्रताप और ऐश्वर्या ने 2018 में शादी की थी, लेकिन कुछ महीनों के बाद, ऐश्वर्या ने शारीरिक और भावनात्मक यातना का आरोप लगाते हुए ससुराल छोड़ दिया था।

तेजप्रताप के फेसबुक पेज से शनिवार शाम को घोषणा की गई थी कि वह एक युवती के साथ ‘‘12 साल से रिश्ते में हैं।’’ हालांकि, उन्होंने कुछ घंटों बाद ही यह पोस्ट हटा दी और ‘एक्स’ पर दावा किया कि उनका फेसबुक पेज ‘‘हैक’’ हो गया है। जब ऐश्वर्या से इस पोस्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘‘तो, वह (तेजप्रताप) खुद कह रहे हैं कि वह किसी और के साथ रिश्ते में हैं।

क्या यह बात उनके परिवार वालों को नहीं पता थी। लालू जी, राबड़ी जी और तेजस्वी जी ने मेरी शादी ऐसे व्यक्ति से क्यों करवाई? मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन कुछ महीनों के दौरान, जो जोड़े ने साथ में बिताए थे, उन्हें अपने पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध के बारे में कोई भनक लगी थी, ऐश्वर्या ने कहा, ‘‘ऐसा कैसे हो सकता था?

आप मेरी स्थिति का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि मुझे मीडिया में आई खबरों से पता चला कि मेरे पति ने तलाक की अर्जी दायर की है।’’ प्रसाद के इस बयान का जिक्र करते हुए कि वह अपने बड़े बेटे की मनमानी बर्दाश्त नहीं कर सकते क्योंकि इससे ‘‘सामाजिक न्याय के लिए हमारी लड़ाई कमजोर होती है’’, ऐश्वर्या ने पूछा, ‘‘मुझे न्याय कब मिलेगा?’’

अपने पति के इस दावे पर नाराजगी जताते हुए कि उनकी तलाक याचिका इसलिए लटकी हुई है क्योंकि वह गुजारा भत्ते के रूप में मोटी रकम मांग रही हैं, ऐश्वर्या ने कहा, ‘‘यह एक ऐसी मानसिकता को दर्शाता है जिसमें पूरा दोष महिला पर मढ़ा जाता है। मैं इस मामले के बारे में बात नहीं करना चाहती क्योंकि यह मामला अदालत में है।’’

इस बीच, कोलकाता को उड़ान भरने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे प्रसाद और राबड़ी देवी से जब पत्रकारों ने तेजप्रताप के प्रकरण के बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं कहा। लालू के साथ मौजूद उनकी सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। हमें और कुछ नहीं कहना है।’’ 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू यादव की बहनमीसा भारतीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?