लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः भाजपा में शामिल लोकगायिका मैथिली ठाकुर, कहां से लड़ेंगी चुनाव?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 14, 2025 18:18 IST

लोक और भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर बिहार के पटना में भाजपा में शामिल हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देठाकुर ने गृह क्षेत्र बेनीपट्टी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगी। बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की थी।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रसिद्ध लोक एवं भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर मंगलवार को पटना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गईं। राजनीति में उनका औपचारिक प्रवेश ऐसे समय में हुआ है, जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें दरभंगा क्षेत्र की अलीनगर सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह सीट वर्तमान में भाजपा के मिश्रीलाल यादव के पास है, जिनका टिकट कटने की संभावना है। पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से मुलाकात के बाद ठाकुर ने गृह क्षेत्र बेनीपट्टी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।

प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। पटना में भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भरत बिंद भी भाजपा में शामिल हुए।

जायसवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में विपक्षी महागठबंधन के कई अन्य नेता भी भाजपा में शामिल होंगे। मिथिला क्षेत्र की लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। क्षेत्र में उनकी प्रसिद्धि को देखते हुए पार्टी उन्हें प्रचार अभियान का चेहरा भी बना सकती है। हाल में ठाकुर की तस्वीर भाजपा के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के साथ सामने आई थी, जिसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगी। मैथिली ने पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के संगठन प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इसके बाद से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की थी।

तावड़े ने एक्स पर पोस्ट किया, "वह परिवार जिसने 1995 में लालू राज के सत्ता में आने पर बिहार छोड़ दिया था उस परिवार की बेटी, प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर जी, बदलते बिहार को देखकर बिहार लौटना चाहती हैं।" बिहार की बेटी मैथिली ठाकुर जी को शुभकामनाएँ!" वहां दो चरणों में छह और ग्यारह नवंबर को मतदान होगा जबकि 14 नवंबर को मतों की गिनती होगी।

मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी जिले में बेनीपट्टी में हुआ था। वह एक मैथिल संगीतकार और संगीत शिक्षक रमेश ठाकुर और भारती ठाकुर की बेटी हैं। वर्तमान में बिहार विधानसभा में बेनीपट्टी का प्रतिनिधित्व भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा कर रहे हैं।

अड़सठ वर्षीय झा ने 2020 में ब्राह्मण बाहुल्य वाली इस सीट पर कांग्रेस की भावना झा को तीस हजार से भी अधिक मतों से हराया था। बिहार विधानसभा के चुनाव से ही जुड़े एक अन्य सवाल पर मैथिली ने कहा कि वह देश के विकास के लिए, हरसंभव योगदान देने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि तावड़े और राय से हुई मुलाकात के दौरान बिहार के भविष्य को लेकर उनकी बहुत सारी बातें हुईं। मैथिली ठाकुर इसी साल जुलाई में 25 साल की हुई हैं। साल 2011 में महज 11 वर्ष की उम्र में मैथिली ने गीत-संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और तब से वह इस क्षेत्र में सक्रिय हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारतबिहार विधानसभा का 18वें अध्यक्ष चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ले गए आसन तक

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की