लाइव न्यूज़ :

आजाद भारत के इतिहास में पहली बार कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बिहार में, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी होंगे शामिल, वोट चोरी, सीट बंटवारा पर चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2025 14:43 IST

स्थायी आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी की राज्य इकाइयों के अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता भी भाग लेते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविस्तारित कार्य समिति की बैठक होगी।"वोट चोरी" पर ध्यान केंद्रित रहने की संभावना है।जयराम रमेश और कई अन्य नेता भाग लेंगे।

पटनाः कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बुधवार को यहां बैठक होगी, जिसमें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंत्रणा के साथ ही "वोट चोरी" के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरने के अभियान को घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बिहार में होने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में सुबह 10 बजे होने वाली इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, जयराम रमेश और कई अन्य नेता भाग लेंगे। यह विस्तारित कार्य समिति की बैठक होगी।

जिसमें स्थायी आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी की राज्य इकाइयों के अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता भी भाग लेते हैं। इस बैठक में बिहार, पार्टी की चुनाव प्रचार से जुड़ी रणनीति, भविष्य के चुनावों और कथित "वोट चोरी" पर ध्यान केंद्रित रहने की संभावना है।

सूत्रों का कहना है कि बैठक बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित दो प्रस्ताव पारित हो सकते हैं जिनमें "वोट चोरी" का भी उल्लेख होगा। यह बैठक महागठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत के बीच और कथित "वोट चोरी" के खिलाफ राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद हो रही है।

राहुल गांधी की यात्रा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और चुनाव की तैयारियों से संदर्भ में सफल माना जा रहा है। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने सोमवार को कहा था कि कांग्रेस बिहार में "आजादी की दूसरी लड़ाई" लड़ रही है, यही कारण है कि राज्य में बैठक निर्धारित की गई है।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर सकारात्मक बातचीत हो रही है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने कार्य समिति की बैठक को एक ऐतिहासिक घटना बताया है और कहा है कि आजादी के बाद बिहार में पहली बार ऐसी बैठक हो रही है। उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है कि उस सदाकत आश्रम को सीडब्ल्यूसी बैठक की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है, जहां कभी महात्मा गांधी, राजेंद्र प्रसाद और जवाहरलाल नेहरू जैसे लोगों ने विचार-विमर्श किया था।" 

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी