लाइव न्यूज़ :

RJD और कांग्रेस वालों की पहचानः कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन?, मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी की रैली, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 30, 2025 11:55 IST

RJD और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकते। इन पार्टियों ने बरसों तक बिहार पर एक छत्र राज किया। लेकिन इन्होंने आपको सिर्फ विश्वासघात दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मेरे भाई-बहनों, बिहार के मेरे मालिकों मैं आपका बहुत बड़ा कर्जदार हूं।NDA यानि सुशासन, NDA यानि जनता की सेवा, NDA यानि विकास की गारंटी। पीएम  मोदी ने रैली में कहा कि हम छठ पर्व को यूनेस्को विरासत का दर्जा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित किया और महागठबंधन पर हमला किया। RJD और कांग्रेस वालों की पहचान पांच चीजों से है। कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन। पीएम  मोदी ने रैली में कहा कि हम छठ पर्व को यूनेस्को विरासत का दर्जा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली में कहा कि NDA यानि सुशासन, NDA यानि जनता की सेवा, NDA यानि विकास की गारंटी। बिहार के मेरे भाई-बहनों, बिहार के मेरे मालिकों मैं आपका बहुत बड़ा कर्जदार हूं।

यहां तो इतनी बड़ी संख्या में युवा आए हैं, मैं बहुत बड़ी मात्रा में माताओं-बहनों के दर्शन कर रहा हूं। ये विशाल जनसागर बात रहा है। फिर एक बार NDA सरकार, बिहार में फिर से सुशासन सरकार! हम छठ महापर्व को मानवता के महापर्व के रूप में UNESCO की विश्व विरासत की सूची में शामिल कराने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। 

ये हर बिहारी और हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व का विषय होगा। छठ महापर्व बिहार और देश का गौरव है। देश और दुनिया में छठ महापर्व मनाया जाता है। हम छठ के गीत सुनते हैं, तो भाव-विभोर हो उठते हैं। छठी मईया की पूजा में मां की भक्ति है। छठी मईया की पूजा में समता, ममता और सामाजिक समरसता है। छठी मईया की पूजा हमारी साझी विरासत का उत्सव भी है।

इसलिए हमारी सरकार का प्रयास है कि दुनिया भी इन मूल्यों से सीखे। आपने देखा है कि आपका ये बेटा तो छठी मईया की जय-जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ ये कांग्रेस और RJD के लोग छठी मईया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी चुनाव में वोट पाने के लिए छठी मईया का अपमान कर सकता है?

क्या ऐसा अपमान, बिहार, हिंदुस्तान और मेरी माताएं जो निर्जला उपवास करती हैं, वो सहन कर सकती हैं? RJD और कांग्रेस के लोग कितनी बेशर्मी से बोल रहे हैं। उनके लिए छठी मईया की पूजा नौटंकी है, ड्रामा है। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं? जो महिलाएं निर्जला इतना लंबा व्रत रखती हैं.... जो गंगा जी में खड़ी होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं।

वो RJD-कांग्रेस की नजर में ड्रामा करती हैं। क्या बिहार की माताएं- बहनें छठी मईया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी? मैं जानता हूं कि छठी मईया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति भूल नहीं सकता।बिहार का गौरव और बढ़ाना, बिहार की मीठी बोली, बिहार की संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने में ले जाना।

बिहार का विकास करना ही NDA और भाजपा की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जब भारत समृद्ध था, आर्थिक रूप से, ज्ञान-विज्ञान की सबसे बड़ी ताकत था, तब उसमें बिहार की बहुत बड़ी भूमिका थी। इसलिए आज विकसित भारत बनाने के लिए भी बिहार का विकसित होना बहुत जरूरी है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारराहुल गांधीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?