लाइव न्यूज़ :

राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, बिहार क्या... कहीं भी यात्रा निकाल लो, एक-एक घुसपैठिए को बाहर करेंगे, अमित शाह ने कहा-जंगलराज को वापस नहीं आने देंगे, देखिए वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 27, 2025 17:21 IST

राहुल बाबा और लालू की पार्टियां घुसपैठियों को बचाना चाहती हैं, और हम घुसपैठियों को बाहर निकालना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूरी तरह स्वदेशी होगा। भारतवासियों को यह संकल्प लेना है कि हम स्वदेशी अपनाएंगे। राहुल बाबा चाहते हैं कि घुसपैठियों को मताधिकार मिले।बिहार से घुसपैठियों को बाहर निकालने का है। जंगलराज को वापस न आने देने का है।

अररियाः गृह मंत्री अमित शाह ने महागठबंधन और राहुल गांधी पर हमला किया। मैं आप सभी को हार्दिक साधुवाद देता हूं, क्योंकि 2020 के विधानसभा चुनाव में किशनगंज को छोड़कर हर जिले में हमारा गठबंधन नंबर एक पर रहा। नौगछिया, भागलपुर और बांका में हम नंबर एक पर रहे। अररिया, पूर्णिया और कटिहार में भी हम नंबर एक पर रहे। सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में भी हम नंबर एक पर रहे। हम सबको यह तय करना है कि इस बार दीपावली में जो कुछ भी खरीदा जाएगा, वह पूरी तरह स्वदेशी होगा। भारतवासियों को यह संकल्प लेना है कि हम स्वदेशी अपनाएंगे।

लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा, ढेर सारे घोटाले किए, और कांग्रेस ने भी देश को लूटा। पिछले 11 सालों से देश में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार है, और हमारे विरोधी हम पर एक पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाए हैं।  अभी राहुल बाबा बिहार आए थे और यहां उन्होंने यात्रा भी निकाली। राहुल बाबा चाहते हैं कि घुसपैठियों को मताधिकार मिले।

राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, बिहार क्या... कहीं भी यात्रा निकाल लो, भाजपा का संकल्प है कि हम एक-एक घुसपैठिए को बाहर करेंगे। राहुल बाबा और लालू की पार्टियां घुसपैठियों को बचाना चाहती हैं, और हम घुसपैठियों को बाहर निकालना चाहते हैं। बिहार को प्रगति के रास्ते पर ले जाने का है। बिहार से घुसपैठियों को बाहर निकालने का है। जंगलराज को वापस न आने देने का है।

अगर आप एक बार NDA को दो-तिहाई बहुमत से जीत दिला दें, तो मैं आपको वादा करता हूँ कि बिहार की धरती से घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम हम करेंगे। हमारे लिए यह चुनाव कोसी क्षेत्र को हमेशा के लिए बाढ़ मुक्त करने का चुनाव है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025राहुल गांधीअमित शाहBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?