लाइव न्यूज़ :

एनडीए में सबकुछ ठीक, 13 अक्टूबर को पहली लिस्ट?, सीट बंटवारे से खुश चिराग पासवान, नित्यानंद राय ने कहा- हम एकजुट होकर महागठबंधन को हराएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2025 20:46 IST

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों (6 और 11 नवंबर) में होने वाले चुनाव के लिए सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने में जुटी है।

Open in App
ठळक मुद्देचेहरों की मुस्कान ही सब कुछ बता रही है। सीटों के चयन को लेकर भी कड़ा रुख अपनाए हुए हैं।13 अक्टूबर को पहली सूची आएगी।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नित्यानंद राय ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ “सब कुछ सकारात्मक” है। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब चिराग पासवान की पार्टी संकेत दे रही थी कि सीटों के बंटवारे को लेकर वह पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। सीट बंटवारे को लेकर लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ बातचीत करने के बाद राय ने कहा, “हमारे चेहरों की मुस्कान ही सब कुछ बता रही है।” उन्होंने चिराग के आवास से बाहर संवाददाताओं से कहा, “सब कुछ सकारात्मक है।

पासवान जी समय आने पर विस्तार से बताएंगे।” केंद्रीय मंत्री पासवान ने राय की बात का समर्थन करते हुए कहा कि राय ने जो कहा, वही स्थिति है। उन्होंने कहा कि सभी बातें समय आने पर विस्तार से साझा की जाएंगी। राय ने बाद में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की, जो बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी हैं।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा की बिहार इकाई के नेता केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक से पहले पार्टी के उम्मीदवारों के चयन पर फैसला करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंच सकते हैं। एक सूत्र ने बताया कि सीईसी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं, अगले तीन से चार दिनों में बैठक कर सकती है।

बिहार की 243 सीटों वाली विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव छह और 11 नवंबर को होने है। राय भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं जो सहयोगी दलों के साथ बातचीत कर रहे हैं। बताया जाता है कि भाजपा के दोनों दलित सहयोगी चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी सीटों की संख्या ही नहीं, बल्कि सीटों के चयन को लेकर भी कड़ा रुख अपनाए हुए हैं।

लोजपा (रामविलास) ने विधानसभा चुनावों पर विचार-विमर्श के लिए सांसदों समेत बिहार के अपने वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत जनता दल (यूनाइटेड) बिहार में भाजपा की सबसे बड़ी सहयोगी है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चिराग पासवानउपेंद्र कुशवाहाअमित शाहबिहारजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?